{"_id":"5db880818ebc3e93c52f19aa","slug":"5th-floor-allotted-to-jjp-in-haryana-secretariat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां से चलेगी हरियाणा सरकार, चौथे तल पर मनोहर लाल तो पांचवें तल पर सजेगा दुष्यंत का 'दरबार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां से चलेगी हरियाणा सरकार, चौथे तल पर मनोहर लाल तो पांचवें तल पर सजेगा दुष्यंत का 'दरबार'
Wed, 30 Oct 2019 12:48 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 30 Oct 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सचिवालय में पंचम तल सरकार ने जजपा को अलॉट कर दिया है। चौथे तल से मुख्यमंत्री मनेाहर लाल कमान संभालेंगे। जबकि, पंचम तल पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत और उनके सिपहसलार बैठेंगे। एक दो दिन के भीतर दुष्यंत अपना कार्यालय संभाल लेंगे। वे कौन से कमरे में बैठेंगे यह भी शीघ्र ही तय हो जाएगा। पहले कैप्टन अभिमन्यु इस तल से अपने विभाग चलाते थे।
विज्ञापन
नई सरकार में सीएम मनेाहर लाल ने अपना बड़ा दिल दिखाते हुए जजपा को सरकार में भागीदारी के लिए पूरा एक तल अलॉट कर दिया है। जल्द ही नई सरकार की रौनक दोनों तलों पर नजर आने लगेगी। पिछली बार की तरह इस बार सचिवालय में आने वाले लोगों पर लगाम कसी जाएगी या नहीं यह आने वाला समय तय करेगा, लेकिन शुरुआती दौर में सरकार की चहल-पहल इन दोनों तलों पर नजर आएगी।
विज्ञापन
सबसे अहम यह है कि गठबंधन की सरकार में अधिकारियों को भी अपनी प्राथमिकता तय करनी होगी। ताऊ देवीलाल के परिवार से ताल्लुक रखने वालो दुष्यंत और दिग्विजय की अफसरों से वाकफियत कम नहीं है। ऐसे में भाजपा और जजपा दोनों में तालमेल बिठा कर रखना अधिकारियों को तय करना होगा।
विज्ञापन
जल्द ही उपमुख्यमंत्री को रहने के लिए आवास भी उपलब्ध हो जाएगा। हालांकि एक आवास पंचकूला में भी है, लेकिन सरकार चलाने के लिए सरकारी आवास की आवश्यकता चंडीगढ़ में होनी जरूरी है।
पिछली सरकार के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुडडा से कोठी खाली करवाने वाली सरकार को इस बार हुडडा को भी विपक्ष के नेता के नाते आवास और सुविधाएं देनी होगी। सरकार ने अभय सिंह चौटाला को नेता विपक्ष होते हुए विधानसभा में कमरा भी अलॉट किया था। अब हुडडा को यह कमरा अलॉट होगा या नहीं यह भी देखना होगा।