{"_id":"68e7f8351ba4c955c70a01e3","slug":"58-women-were-given-free-mehndi-at-bapu-dham-chandigarh-news-c-16-pkl1043-841101-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बापूधाम में 58 महिलाओं को मुफ्त में लगाई गई मेहंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बापूधाम में 58 महिलाओं को मुफ्त में लगाई गई मेहंदी
विज्ञापन
चंडीगढ़। करवाचौथ के अवसर पर सेक्टर-26 के बापूधाम स्थित वाल्मीकि धर्मशाला में वीरवार को महिलाओं के लिए विशेष फ्री मेहंदी स्टॉल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम धर्मशाला के प्रधान रतन सिंह चौहान के नेतृत्व में और युवास्तंभ एनजीओ के सहयोग से हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ कमलीनंद गिरि ने किया। रतन सिंह चौहान ने कहा कि धर्मशाला हमेशा समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों में आगे रहा है। आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चला जिसमें कुल 58 महिलाओं ने भाग लिया। सभी को मुफ्त में मेहंदी लगाई गई। युवास्तंभ एनजीओ के प्रधान उपेंद्र मौर्य ने बताया कि हम हमेशा समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने और सेवा कार्यों के माध्यम से जागरूकता फैलाने का प्रयास करते हैं। कार्यक्रम में वॉलंटियर्स पायल, जानवी और शीतल ने महिलाओं को मेहंदी लगाई।