हरियाणा: करनाल की जेल में 56 कैदी मिले कोरोना पॉजिटिव, सभी को किया आइसोलेट
करनाल के सिविल सर्जन योगेश शर्मा ने बताया कि तीन से चार दिन की टेस्टिंग में ये कैदी संक्रमित पाए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के करनाल की जिला जेल में बंद 56 कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। करनाल के सिविल सर्जन योगेश शर्मा ने बताया कि तीन से चार दिन की टेस्टिंग में ये कैदी संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद जेल में आइसोलेशन जोन बनाकर संक्रमित कैदियों को आइसोलेशन में रखा गया है। उन्होंने कहा कि इतने कैदियों का संक्रमित मिलना चिंता का विषय है।
Haryana: As many as 56 prisoners in Karnal Jail tested positive for COVID19 in last few days
— ANI (@ANI) May 11, 2021
“After prisoners tested positive, we made isolation zone in jail. As it is a matter of concern, all precautionary measures being taken to tackle situation,” said Civil Surgeon (11.05) pic.twitter.com/8EHu5PSF9c
वहीं करनाल जिले में कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट बढ़ रहा है। सोमवार को एक ओर जहां 567 नए संक्रमित सामने आए हैं, वहीं 655 मरीज ठीक होकर घर गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार छह कोरोना संक्रमित लोगों की जान गई है।
बड़ा गांव में 155 एक्टिव केस, जारी है सैंपलिंग
कुंजपुरा के बड़ागांव में कोरोना पॉजिटिव मामले ज्यादा सामने आने पर जिला प्रशासन ने जहां गांव को मैक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए आवागमन पर पाबंदी लगा दी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी पूरे गांव में संदिग्ध लक्षण वाले लोगों की टेस्टिंग बढ़ा दी है। लगातार दूसरे दिन सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करीब 533 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए, जिनमें 13 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
इससे पहले रविवार को 1473 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट में 49 व्यक्ति पॉजिटिव मिले थे। अब इस गांव में एक्टिव केसों की संख्या 155 तक पहुंच गई। कुंजपुरा सीएचसी के एसएमओ संदीप अबरोल का कहना है कि जल्द ही हालात पर पूरी तरह काबू पा लिया जाएगा। क्षेत्र में टेस्टिंग के साथ-साथ वैक्सीनेशन का भी कार्य जोरों पर शुरू किया जा रहा है।