फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   550th parkash parv, kartarpur corridor project, guru nanak bagichi

550वां प्रकाश पर्वः ‘गुरु नानक बगीची’ के लिए केंद्र से मांगी मदद, 21 शिलालेखों पर भी विचार

Sat, 17 Aug 2019 10:24 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/नई दिल्ली Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 17 Aug 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
550th parkash parv, kartarpur corridor project, guru nanak bagichi
मंत्री सुखजिंदर रंधावा - फोटो : अमर उजाला
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के कार्यक्रमों को यादगार बनाने को गुरु नानक बगीची तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए पंजाब के सहकारिता और जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्रालय के सचिव (बॉर्डर मैनेजमेंट) बीआर शर्मा से मुलाकात की।
विज्ञापन


मीटिंग के दौरान रंधावा ने 67 करोड़ रुपये की लागत से ‘आइडिया ऑफ इंडिया’ पर आधारित ‘गुरु नानक बगीची’ तैयार करने की बात की, जो श्री करतारपुर कॉरिडोर प्रोजेक्ट के हिस्से के तौर पर भारत के बहुआयामी सांस्कृतिक और बहुपक्षीय संवाद को दर्शाएगी।
विज्ञापन


इस बगीची में 15 संतों (जिनकी शिक्षाएं गुरु नानक देव जी की तरफ से उदासियों के दौरान एकत्रित की गई) को समर्पित 15 ज्ञान केंद्र होंगे। केंद्रों में इन संतों के विचारों और शिक्षाएं को रचनात्मक रूप में पेश किया जायेगा। मीटिंग के दौरान प्रकाश पर्व के मौके पर डेरा बाबा नानक में 51 लाख रुपये की लागत से 21 शिलालेख के निर्माण के मुद्दे पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉर्डर मैनेजमेंट के सचिव बीआर शर्मा ने सुखजिंदर सिंह रंधावा की ओर से उठाए गये मुद्दों को ध्यान के साथ सुना और इस संबंध में केंद्र सरकार की तरफ से पूर्ण सहायता का भरोसा दिया। मीटिंग के दौरान सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कल्पना मित्तल बरुआ, रजिस्ट्रार (सहकारी सोसाइटियां) विकास गर्ग और पंजाब भवन नई दिल्ली की रेजिडेंट कमिश्नर राखी गुप्ता भंडारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed