{"_id":"679370bc0f60b0f38609b549","slug":"55-year-old-man-burnt-alive-in-house-fire-chandigarh-news-c-46-1-spkl1014-106728-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: घर में आग लगने से 55 वर्षीय व्यक्ति जिंदा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: घर में आग लगने से 55 वर्षीय व्यक्ति जिंदा जला
Fri, 24 Jan 2025 04:21 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Fri, 24 Jan 2025 04:21 PM IST
विज्ञापन
जब आग लगी तो घर में अकेला ही था व्यक्ति, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। घर में सो रहे व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हो गई। उक्त व्यक्ति जब घर में सो रहा था तो अचानक घर में आग लग गई। जालंधर के अधीन आते फिल्लौर के अपरा एरिया के गांव मंडी में हुई इस घटना की खबर जब गांववासियों को लगी तो उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया था। आग लगने व व्यक्ति की मौत की जांच फिल्लौर पुलिस ने शुरू कर दी है।
मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम जब अंदर पहुंची तो पता चला कि उक्त व्यक्ति अंदर जिंदा जल चुका है। मृतक की पहचान 55 साल के गुरुद्वार सिंह के रूप में हुई है। इसके बाद तुरंत मामले की जानकारी थाना फिल्लौर की पुलिस को दी गई व शव को किसी तरह घर के अंदर से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर भेज दिया है।
जब यह घटना हुई, तब घर में कोई भी मौजूद नहीं था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका कि आग कैसे लगी। इस पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें जांच कर रही हैं। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। थाना फिल्लौर के एसएचओ संजीव कपूर ने कहा कि सुबह सूचना मिलते ही जांच के लिए टीमें मौके पर पहुंच गई थी। पता चला कि एक व्यक्ति की जलने से मौत हुई है, जिसकी पहचान गुरुद्वार सिंह के रूप में हुई है। परिवार ने कहा कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी।