{"_id":"6925ffb51c110f58fa0de71a","slug":"55-students-present-in-practical-exam-at-pggc-11-were-shown-absent-chandigarh-news-c-16-pkl1079-880918-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीजीजीसी-11 में प्रैक्टिकल परीक्षा में मौजूद 55 विद्यार्थियों को दिखाया गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीजीजीसी-11 में प्रैक्टिकल परीक्षा में मौजूद 55 विद्यार्थियों को दिखाया गैरहाजिर
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के अधीन सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज (पीजीजीसी-11) में प्रैक्टिकल परीक्षा देने के बावजूद लगभग 55 छात्रों को गैरहाजिर मार्क कर दिया गया, जिससे छात्रों में भारी नाराजगी और असमंजस का माहौल है। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि वह निर्धारित समय पर प्रैक्टिकल परीक्षा में उपस्थित हुए थे और उन्होंने पूरा पेपर दिया था।
जब उन्होंने अपने प्रैक्टिकल नंबर और हाजिरी की स्थिति जाननी चाही, तो यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई कि सिस्टम में उन्हें परीक्षा में अनुपस्थित दिखा दिया गया है। कॉलेज स्टूडेंट्स काउंसिल के प्रधान सचिन ने बताया कि इस मामले में कॉलेज अथॉरिटी से बातचीत की गई, जिसमें पता चला कि यह समस्या किसी तकनीकी खामी के कारण उत्पन्न हुई है। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को आश्वस्त किया है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही त्रुटि को ठीक कर सही हाजिरी और अंक अपडेट कर दिए जाएंगे।
लेकिन छात्रों का कहना है कि यह मामला बेहद गंभीर है, क्योंकि प्रैक्टिकल परीक्षा के गलत परिणाम उनकी मार्कशीट, ग्रेड और भविष्य की संभावनाओं को प्रभावित कर सकते हैं। प्रधान सचिन ने साफ शब्दों में कहा कि
विज्ञापन
अगर पंजाब यूनिवर्सिटी जल्द ही हमारी हाजिरी की क्लैरिफिकेशन नहीं देती और त्रुटि दुरुस्त नहीं होती तो हम आंदोलन करने को मजबूर होंगे। छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विद्यार्थियों ने मांग की है कि विश्वविद्यालय और कॉलेज शीघ्र समाधान करें, ताकि किसी भी विद्यार्थी के साथ नाइंसाफी न हो और उनकी मेहनत का सही मूल्यांकन किया जा सके।