{"_id":"5ea08ba68ebc3e906b6014ce","slug":"500-500-note-found-in-two-places-in-jalandhar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खौफः जालंधर में दो स्थानों पर मिले नोट तो लोगों ने बुलाई पुलिस, चल रही है जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का खौफः जालंधर में दो स्थानों पर मिले नोट तो लोगों ने बुलाई पुलिस, चल रही है जांच
Thu, 23 Apr 2020 12:37 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 23 Apr 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
जालंधर में तैनात पुलिस का जवान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना का खौफ इतना बढ़ गया है कि सड़कों पर गिरे नोट देखकर लोग हाथ लगाने से कतरा रहे हैं। बुधवार को दो मामले इसके गवाह बने। पहले मामले में फ्रेंड्स कॉलोनी में 500-500 के नोट सड़क पर पड़े थे। इन नोटों को देखकर लोगों ने शोर मचा दिया कि यह कोरोना से ग्रस्त किसी मरीज ने जानबूझकर फेंक दिये हैं, ताकि इलाके में कोरोना फैल जाए।
विज्ञापन
लोग इतना घबरा गए कि नोटों के आसपास भी नहीं गए। मामला पुलिस के पास पहुंचा और पुलिस की टीम ने सर्जिकल दस्ताने पहनकर नोटों को उठाया और कब्जे में ले लिया। इलाके के लोगों का कहना है कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों से उन आरोपियों की तलाश करे, जिन्होंने इलाके में नोट फेंके हैं।
विज्ञापन
वहीं शाम को बीएसएफ चौक के निकट भी 100-100 के नोट पड़े मिले, जिनको देखकर पुलिस को मौके पर बुलाया गया। एएसआई रमेश लाल मौके पर टीम के साथ पहुंचे और नोटों को कब्जे में ले लिया। जालंधर में कोरोना को लेकर खासी दहशत है और यहां पर 53 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन