जालंधर में बाढ़ का खतरा: 50 गांवों को कराया जा रहा खाली, आठ रिलीफ केंद्र खुले, सतलुज नदी का प्रचंड रूप
शाहकोट में भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। तहसील दफ्तर शाहकोट में फ्लड कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। लोग फोन नंबर 01811-260894 पर संपर्क कर सकते हैं। शाहकोट के आठ स्कूलों में रिलीफ सेंटर भी स्थापित किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही भारी बारिश के कारण सतलुज नदी उफान पर है। फिल्लौर के धुस्सी बांध में दरार आने से पानी आसपास के गांवों में भर गया है। सतलुज नदी में जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया। दरार आने से पानी महाराजा रंजीत सिंह पुलिस एकेडमी (फिल्लौर) भर गया है। वहां कई वाहन भी पानी में डूब गए। डीसी विशेष सरंगल व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने कई गांवों का दौरा किया और राहत कार्य का निरीक्षण किया।
पुलिस एकेडमी में प्रशिक्षण ग्राउंड, फायरिंग रेंज और गोल्फ ग्राउंड पूरी तरह से जलमग्न हैं। अकादमी में चल रहे तमाम कार्य बाधित हो गए हैं। ट्रेनिंग पर आए पुलिस कर्मचरियों की 100 से ज्यादा गाड़ियां पानी में डूब गईं। सभी अधिकारियों ने मानव श्रृंखला बनाकर रस्सियों के सहारे गाड़ियां को निकालने की कोशिश की। फिल्लौर में सतलुज नदी के बिल्कुल किनारे बसे शनि गांव और पीर बाबा की मजार भी बाढ़ के पानी में डूब चुकी है। वहीं प्रशासन 50 गांवों को खाली कराने में जुटा है।
शाहकोट में भी खतरा मंडराने लगा है। तहसील दफ्तर शाहकोट में फ्लड कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। लोग फोन नंबर 01811-260894 पर संपर्क कर सकते हैं। शाहकोट के आठ स्कूलों में रिलीफ सेंटर भी स्थापित किए गए हैं।
यहां रिलीफ सेंटर स्थापित
- सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोहियां
- सरकारी हाईस्कूल नल्ल
- सरकारी प्राइमरी स्कूल कंग खुर्द
- सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पूनियां
- सरकारी हाईस्कूल नवां पिंड अकालियां
- सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बजवा कलां
- सरकारी हाईस्कूल बग्गा
- सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल परजियां कलां
50 गांवों को कराया जा रहा खाली
प्रशासन ने सतलुज नदी के किनारे बसे फिल्लौर और शाहकोट सब डिवीजन के 50 से अधिक गांवों को खाली करवाना शुरू कर दिया है। प्रशासन बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहा है। प्रशासन ने राहत कैंपों की व्यवस्था की है। लोगों को स्कूलों, धार्मिक स्थलों और सरायों में ठहराया जा रहा है। सांसद रिंकू ने बताया कि 50 गांव पर बाढ़ का खतरा है। प्रशासन का सहयोग लेकर इन गांवों को खाली करवाया जा रहा है।
जलालाबाद: लछमन नहर में दरार पड़ी, पानी की चपेट में आया गांव
जलालाबाद के गांव चक्क बजीदा से गुजरने वाली लछमन नहर में दरार पड़ गई। पूरा गांव पानी की चपेट में आ गया। सरकारी स्कूल में पानी घुस गया। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि अगर नहर की दरार की मरम्मत न की गई तो पूरा गांव डूबने की संभावना है। ग्रामीणों ने कहा कि सुबह से इस नहर में 15 फुट की दरार पड़ी है लेकिन कोई भी प्रशासनिक अधिकारी यहां पर नहीं पहुंचा है और न ही किसी ने इस पर ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि नहर की सफाई न होने के चलते ही यह नहर टूटी है।