फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   50 thousand cash broke the glass of the lawyer's car, took away the gold ring

Chandigarh News: वकील की कार का शीशा तोड़ 50 हजार नकद, सोने की अंगूठी उड़ाई

Sun, 23 Jul 2023 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
50 thousand cash broke the glass of the lawyer's car, took away the gold ring
चंडीगढ़। सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत के पीछे खड़ी एडवोकेट की कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नकद और एक सोने की अंगूठी चुराने का मामला सामने आया है। सेक्टर-32-ए निवासी एडवोकेट अनुज शर्मा की शिकायत पर सेक्टर-36 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान हो सके। अनुज शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रोजाना की तरह 21 जुलाई को सेक्टर-43 स्थित कोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने अपनी चंडीगढ़ नंबर की कार अदालत के पीछे की तरफ खड़ी की थी। अदालती कामकाज खत्म करने के बाद जब लौटे तो कार का शीशा टूटा पड़ा था। जब उन्होंने कार के अंदर चेक किया तो 50 हजार नकद और एक सोने की अंगूठी गायब थी। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed