फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   50 teams of NDRF engaged in relief and rescue in Punjab

Punjab Flood: पंजाब में राहत और बचाव में जुटीं NDRF की 50 टीमें, लोगों तक पहुंचाया जा रहा दवाई व सूखा राशन

Wed, 12 Jul 2023 12:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Jul 2023 12:27 AM IST
सार

पटियाला देहात विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में हजारों लोगों तक प्रशासन की मदद नहीं पहुंच रही है। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में करीब पांच से छह हजार लोग परेशानियों से जूझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि घर छह-छह फुट पानी में डूबे हैं। प्रशासन की तरफ से कुछ भी राहत सामग्री उपलब्ध नहीं करवाई गई है।

विज्ञापन
50 teams of NDRF engaged in relief and rescue in Punjab
पंजाब में बाढ़ जैसे हालात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में बारिश थमने के बाद बचाव कार्य तेज हो गया है। सरकार ने एनडीआरएफ की 50 से ज्यादा टीमें तैनात कर दी हैं। लोगों को जरूरी दवाइयों और सूखे राशन की सप्लाई की जा रही है। जगह-जगह मेडिकल कैंप लगाए गए हैं। लोगों को राहत कैंपों में शिफ्ट किया गया है। सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ के अलर्ट के बाद सभी जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित करके नंबर जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

पटियाला की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में हजारों लोगों तक नहीं पहुंची मदद

पटियाला देहात विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में हजारों लोगों तक प्रशासन की मदद नहीं पहुंच रही है। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में करीब पांच से छह हजार लोग परेशानियों से जूझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि घर छह-छह फुट पानी में डूबे हैं। प्रशासन की तरफ से कुछ भी राहत सामग्री उपलब्ध नहीं करवाई गई है। बिजली-पानी न होने से दिक्कत बढ़ गई है।

विज्ञापन

माझा व पूर्वी दोआबा में एक दो स्थानों पर हो सकती बारिश

उधर, मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को माझा यानी पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन व दोआबा व पूर्वी मालवा के जिलों होशियापुर, शहीद भगत सिंह नगर, कपूरथला जालंधर लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, मालेरकोटला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर पटियाला, मोहाली में एक दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। जबकि फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में मौसम शुष्क रहेगा। मंगलवार को अमृतसर सबसे गर्म रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं, मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि चंडीगढ़ सेंटर में उनकी 40 लोगों की टीम सारी स्थिति पर नजर रखे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

समाना क्षेत्र के डेरों में फंसे 50 परिवारों को सुरक्षित निकाला

पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने मंगलवार को समाना क्षेत्र के डेरों में फंसे करीब 50 परिवारों को बाढ़ से सुरक्षित निकालने के लिए खुद पहुंचकर राहत कार्य शुरू करवाया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को निकालने के लिए कश्तियों का प्रबंध किया और अपनी मौजूदगी में परिवारों को पानी से निकालने का काम शुरू करवाया। 

उन्होंने एसडीएम चरनजीत सिंह और डीडीपीओ अमनदीप कौर को राहत कार्य में और तेजी लाने का निर्देश भी दिया। मंत्री ने गांव ड्रौला, ड्रौली, नया गांव, तुलेवाल, घ्युरा और सूलर का दौरा किया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार इस मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़ी है और हर व्यक्ति और जीव की सुरक्षा के लिए पूरा प्रशासन सतर्क है।

निजी यूनिवर्सिटी के छात्र की पानी मे डूबने से मौत

बनूड़ में निजी यूनिवर्सटी में एक 20 वर्षीय छात्र की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। छात्र हरीश किशोर धार पुरे के पिता किशोर धार पुरे निवासी मध्य प्रदेश ने बताया कि लगभग दो वर्ष से हरीश किशोर धार पुरे साइंस की शिक्षा ग्रहण कर रहा था। 

यूनिवर्सटी ने मुझे बताया कि बीते दिन पानी पैर फिसलने से हरीश पानी में गिर गया और डूबने से उसकी जान चली गई। हमें जब सूचना मिली तो हम परिवार के सदस्य यहां पहुंचे है। शव को मध्य प्रदेश ले जाएंगे। बनूड़ पुलिस में तैनात जसविंदर पाल ने बताया कि हमें उक्त छात्र की मौत होने के बारे में सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पानी में डूबने की जानकारी दी गई है। बाकी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। 

पानी में बह गया 17 वर्षीय युवक

उधर, फतेहगढ़ साहिब के विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी एक 17 वर्षीय युवक बाढ़ के पानी में अचानक लापता हो गया। एसडीएम फतेहगढ़ साहिब हरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सोमवार रात एक युवा अचानक लापता हो गया है, जिसका नाम गुड्डू राम है। वह विश्वकर्मा कॉलोनी में रह रहे निवासी रुलदू राम का बेटा है। उसने बताया कि उनका बेटा गुड्डू एक दूसरे लड़के के साथ पानी में उतरा था। दूसरे लड़के के अनुसार गुड्डू अचानक पानी में लापता हो गया और बाहर नहीं निकला। एसडीएम ने बताया कि जिला प्रशासन गुड्डू की तलाश में जुटा है।

शाहकोट में डूबा 24 वर्षीय अर्शदीप, 12 घंटे से लापता

जालंधर देहात की सब डिवीजन शाहकोट के गांव मुंडी चोलियां में अपनी बाइक को बचाते समय 24 साल का युवक बाढ़ के पानी में बह गया। युवक की पहचान शाहकोट के रहने वाले अर्शदीप के रूप में हुई है। लोगों ने बाइक तो बाहर निकाल ली लेकिन युवक का अभी तक पता नहीं चल पाया है। युवक को डूबे 12 घंटे हो गए, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला है। जानकारी के मुताबिक अर्शदीप की बाइक सोमवार रात पानी में बह गई थी। उसे बचाने के चक्कर में अर्शदीप खुद बह गया, जिसका अभी तक पता नहीं चल सका है। 

घर की छत ढहने से बुजुर्ग की मौत

होशियारपुर के बद्दोवाल गांव में बारिश के कारण घर की छत ढहने से एक बुजुर्ग महिंदर सिंह (75) की मौत हो गई। हरजीत सिंह ने बताया कि दो दिन पहले शाम को वह काम से आए थे। रात में पिता को भी भोजन दिया और भोजन करके दोनों अपने अपने कमरे में सो गए। अगले दिन जब वह सुबह उठा और अपने पिता को चाय देने गया तो देखा कि कमरे की छत ढही थी और उसके नीचे दब कर पिता की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed