फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   5 newly elected mayors from haryana meet prime minister narendra modi

दिल्ली में मोदी से मिले पांचों मेयर, पीएम ने आगामी चुनाव के लिए दिए टिप्स, करनाल बनेगा स्मार्ट सिटी

Tue, 01 Jan 2019 09:20 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 01 Jan 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
5 newly elected mayors from haryana meet prime minister narendra modi
हरियाणा के पांच मेयरों ने की पीएम से मुलाकात

हरियाणा के पांचों नगर निगमों के नवनिर्वाचित मेयरों ने पीएम नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की। सुबह 11 बजे सीएम मनोहर लाल की अगुवाई में मोदी से मेयरों की मुलाकात हुई। पीएम ने सबसे परिचय करने के बाद केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं को धरातल पर साकार कर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का गुरुमंत्र दिया।  

विज्ञापन


संसद भवन में स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात के दौरान भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री व हरियाणा प्रभारी डॉ. अनिल जैन, विधायक व हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, संगठन मंत्री सुरेश भट्ट इत्यादि भी मौजूद रहे। रोहतक के मेयर मनमोहन गोयल, करनाल की रेणु बाला गुप्ता, हिसार के गौतम सरदाना, यमुनानगर के मदन सिंह चौहान व पानीपत की अवनीत कौर ने अपनी प्राथमिकताएं भी पीएम को बताईं। 
विज्ञापन


करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता को पीएम ने कहा कि करनाल को स्मार्ट सिटी बनाना अब आपकी जिम्मेदारी है। आपको मेरा प्रतिनिधि बनकर दिन रात काम करना होगा। रेणु बाला ने पीएम को आश्वस्त किया कि वह करनाल को स्मार्ट सिटी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। सभी मेयर ने पीएम से मुलाकात से पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह, रेल मंत्री पीयूष गोयल, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद सुभाष बराला ने नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार ने नगर निगमों के मेयर पद के चुनाव प्रत्यक्ष रूप से करवाने का नीतिगत निर्णय लिया। इसके परिणामस्वरूप नगर निगमों की प्रणाली में स्थिरता आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed