फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   5 minors arrested for youth's murder

Chandigarh News: युवक की हत्या में 5 नाबालिग गिरफ्तार

Sun, 17 May 2026 02:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
5 minors arrested for youth's murder
चंडीगढ़। दड़वा में 20 वर्षीय युवक सूरज की चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले में इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने पांच नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी दड़वा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक सूरज और आरोपियों के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी। कुछ दिन पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और हाथापाई भी हुई थी। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने मंगलवार शाम दड़वा मार्केट इलाके में सूरज पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सूरज मार्केट में मौजूद था, तभी पांचों आरोपी हथियार लेकर वहां पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर रूप से घायल सूरज सड़क पर गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप था कि घटनास्थल पर खड़े लोग वीडियो बनाते रहे जबकि किसी ने बचाने का प्रयास नहीं किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। मृतक सूरज एक निजी कंपनी में कार्यरत था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed