{"_id":"572cfa894f1c1b71275cd644","slug":"5-day-old-newborn-baby-found-at-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरहम मां ने 5 दिन के नवजात को रेलवे स्टेशन पर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरहम मां ने 5 दिन के नवजात को रेलवे स्टेशन पर छोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sun, 08 May 2016 05:46 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर मिला नवजात
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। रेलवे स्टेशन के पास खाली जगह पर वीरवार देर रात एक नवजात बच्चा लावारिस हालत में मिलने से हड़कंप मच गया । नवजात बच्चा चार से पांच दिन का बताया जा रहा है। जीआरपी पुलिस ने बच्चे को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बच्चा छोड़ने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वीरवार देर रात रेलवे पुलिस के अधिकारी गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। मोबाइल की रोशनी में देखते हुए वे बच्चे तक पहुंचे, जो लावारिस हालत था। पुलिस अधिकारियों ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जांच में बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ पाया गया। उसको दूध पिला कर अस्पताल की एसएनसीयू यूनिट में रखा गया। इसके बाद उसे बहालगढ़ राई के पालना गृह में भेज दिया गया।
विज्ञापन
नवजात के पैर पर नागरिक अस्पताल की मुहर
नवजात के एक पैर पर सरकारी अस्पताल की मुहर लगी हुई है। जीआरपी के अधिकारियों का कहना है कि इसी के आधार पर बच्चे को लावारिस छोड़ने वालों की तलाश की जाएगी। यह मुहर बच्चे के जन्म के बाद अस्पताल द्वारा लगाई जाती है। जीआरपी अधिकारियों ने नागरिक अस्पताल से एक सप्ताह तक पैदा होने वाले बच्चों का रिकॉर्ड ले लिया है। इन सभी के घर जाकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
सुरेश कुमार, उपनिरीक्षक, राजकीय रेलवे पुलिस ने बताया कि नवजात बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। उसको बालग्राम राई के पालना गृह छोड़ दिया गया है। बच्चे के माता-पिता का पता लगाया जा रहा है।