फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   5 Crore Property, but Bhupinder Singh Hooda has no Car

5 करोड़ संपति पर बे-कार हैं हुड्डा

Sat, 27 Sep 2014 01:04 PM IST
मनोज कुमार/अमर उजाला, रोहतक
मनोज कुमार/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 27 Sep 2014 01:04 PM IST
विज्ञापन
5 Crore Property, but Bhupinder Singh Hooda has no Car

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भले ही साढ़े पांच करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति के मालिकों हों लेकिन उनके पास कार नहीं है। पांच साल पहले एक दिल्ली नंबर की होंडा सिटी कार थी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री की पांच साल में सपंत्ति लगभग दो करोड़ 80 लाख रुपए बढ़ गई है। यह मुख्यमंत्री की ओर से 2009 के विधानसभा चुनाव में दिए गए शपथ पत्र की 2014 के चुनावों के लिए शुक्रवार को शपथ पत्र में दिए गए संपत्ति के ब्यौरे से सामने आया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के पास इस समय एक करोड़ 51 लाख 14 हजार 103 रुपए की चल और 4 करोड़ 5 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। उनके नाम एक रिवाल्वर व एक राइफल भी है।

सोने-चांदी के बढ़े रेट से हुआ फायदा

5 Crore Property, but Bhupinder Singh Hooda has no Car

सोना-चांदी की बढ़ी कीमतों से भले ही आमजन उसे खरीदने से बच रहा हो लेकिन पूर्व में रखे सोना-चांदी से मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनकी पत्नी आशा हुड्डा को करोड़ों रुपए का फायदा हो गया।

मुख्यमंत्री हुड्डा के पास 1850 ग्राम सोना और 25 किलोग्राम चांदी है। पांच साल पहले सोने की कीमत 25 लाख रुपए और चांदी की कीमत 5 लाख रुपए थी। अब इसकी सोने की कीमत दोगुनी यानी 50 लाख और चांदी की कीमत 9 लाख 50 हजार हो गई है।

इसी प्रकार उनकी पत्नी आशा हुड्डा के पास तीन किलो 300 ग्राम सोना और 10 किलोग्राम चांदी है। सोने की कीमत पांच साल में 40 लाख से बढ़कर 82 लाख और चांदी की कीमत 2 लाख से बढ़कर तीन लाख 35 हजार रुपए हो गई है। आशा हुड्डा के पास मौजूद हीरे-जवाहरात की कीमत भी 35 लाख से बए़कर 50 लाख रुपए हो चुकी है।

पांच साल में बढ़ा एक मकान

5 Crore Property, but Bhupinder Singh Hooda has no Car

मुख्यमंत्री हुड्डा के पास पिछले पांच सालों में 25 लाख रुपए कीमत का एक और घर बढ़ गया है। उनके पास रोहतक मॉडल टाउन और द्वारका नई दिल्ली में पहले से मकान था। उन्होंने जून, 2014 में ही गुड़गांव में एक फ्लैट खरीदा है।

रोहतक के मकान की कीमत 70 लाख, दिल्ली के मकान की कीमत डेढ़ करोड़ और गुड़गांव के मकान की कीमत 25 लाख रुपए है। कृषि योग्य भूमि रोहतक के अलावा उत्तरांचल में भी है। मुख्यमंत्री व उनकी पत्नी आशा हुड्डा के पास दिल्ली रोड पर दो-दो दुकानें भी हैं।

सालाना आय 29 लाख, 15 लाख की देनदारी
सालाना 29 लाख 21 हजार रुपए की मुख्यमंत्री की आय है। पिछले वित्तीय वर्ष में उन्होंने इन्कम टैक्स रिटर्न में यह राशि दर्शाई थी। लेकिन करोड़ों रुपए की संपत्ति के मालिक मुख्यमंत्री पर 15 लाख 20 हजार रुपए की देनदारी भी है। उन्होंने विधानसभा से लोन लिया था। अब यह राशि बाकी है।

करोड़ों की मालकिन आशा हुड्डा
मुख्यमंत्री की पत्नी आशा हुड्डा के पास एक करोड़ 32 लाख रुपए की चल और एक करोड़ 94 लाख रुपए की अचल संपत्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed