अगर स्मार्टफोन में ये 5 बदलाव नजर आ रहे हैं तो संभल जाएं, आपका मोबाइल फटने वाला है। बचाव ही उपाय है, जानिए इससे जान कैसे बचाई जाए।
हाल ही में मोहाली निवासी एक बिजनेसमैन के स्मार्टफोन में धमाका हो गया, जिस वजह से उनके बेड और फर्नीचर में आग लग गई। किसी तरह बिजनेसमैन ने पत्नी के साथ मिलकर आग बुझाई। दोनों के हाथ में चोट भी आई, लेकिन जान का बचाव हो गया। अगर फोन हाथ में होता तो जान जा सकती थी।
ऐसे बचें
फोन खरीदते समय जितनी कस्टमर को बैटरी की जरूरत है, उतनी एमएएच बैटरी वाला फोन ही खरीदें। पूरी रात फोन को कभी भी चार्जिंग पर न लगाएं। बैटरी को 10 फीसदी बैलेंस रहने पर ही चार्जिंग पर लगाएं। कभी भी स्मार्टफोन को चार्जिंग पर लगे होने के दौरान उसका इस्तेमाल न करें।
-अमित भारद्वाज, स्मार्टफोन के टेक्नीकल एक्सपर्ट
आखिर ब्लास्ट होता क्यों हैं। इसके 5 कारण बताए जा रहे हैं, जिनकी वजह से फोन में बदलाव आते हैं और वो फट जाता है। पहला, फोन का गर्म होना। अगर आपका फोन बार-बार गर्म हो रहा है तो फौरन उसे सर्विस सेंटर में लेकर जाएं। गर्म होने वाले स्मार्टफोन के फटने की संभावना ज्यादा होती है।
दूसरा है, बैटरी का फूलना। अगर आपको लगता है कि आपके फोन की बैटरी फूल गई है या फिर फोन के बैक पैनल पर कोई ऊभार नजर आ रहा है तो सावधान हो जाएं। ऐसी स्थिति में बैटरी के फटने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। तीसरा है, फोन का बार-बार गिरना। फोन के बार-बार गिरने से भी बैटरी डैमेज होती है और उसके बाद उसमें आग लग सकती है। ऐसे में अपने फोन का ख्याल रखें और उसे गिरने से बचाएं।