{"_id":"679901b4dbb44056a20a29d5","slug":"4864-employees-will-be-recruited-in-the-electricity-department-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-619563-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बिजली विभाग में 4864 कर्मचारियों की होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बिजली विभाग में 4864 कर्मचारियों की होगी भर्ती
विज्ञापन
अगले वित्तीय वर्ष में शुरू होगी प्रक्रिया, बिजली मंत्री ने 35 सहायक इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने घोषणा की है कि पंजाब राज्य पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) में 4864 कर्मचारियों की और भर्तियां की जाएंगी। अगले वित्तीय वर्ष से यह भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 35 सहायक इंजीनियरों को मंगलवार को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए बिजली मंत्री ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अप्रैल 2022 से पंजाब राज्य पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड और पंजाब राज्य ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से कुल 6586 भर्तियां की गई हैं। इन कुल भर्तियों में से 4444 युवाओं को पीएसपीसीएल और 782 को पीएसटीसीएल में सीधी भर्ती के माध्यम से भर्ती किया गया है। इसके अलावा 1360 व्यक्तियों को अनुकंपा के आधार पर भर्ती किया गया है। इन भर्तियों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करना और बिजली विभाग के मानव संसाधनों को मजबूत कर प्रदेशवासियों को बेहतर और निर्विघ्न बिजली सेवाएं सुनिश्चित करना है।
नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले 35 सहायक इंजीनियरों में से 22 इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में, जबकि 13 इलेक्ट्रिकल में विशेषज्ञ हैं। प्रत्येक उम्मीदवार से बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री ने उनकी शैक्षिक योग्यता और विभाग के लिए काम करने की प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने नए चुने गए सहायक इंजीनियरों को अपनी ड्यूटी ईमानदारी और मेहनत से निभाने के लिए प्रेरित किया।