फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   48 thousand children appear in exam

मुफ्त शिक्षा के लिए 48 हजार गरीब बच्चों ने दी परीक्षा, 18 को आएगा रिजल्ट

Mon, 17 Apr 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 17 Apr 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
48 thousand children appear in exam
मुफ्त शिक्षा के लिए बच्चों ने दी परीक्षा - फोटो : File Photo
हरियाणा के निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के दाखिला का अंतिम चरण शुरू हो गया है। रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में लगभग 48 हजार बच्चों ने मुफ्त शिक्षा के लिए नियम-134ए के तहत परीक्षा दी। दाखिला के लिए आवेदन फार्म लगभग 60000 छात्रों ने भरे थे, लेकिन 12000 विद्यार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। स्कूल शिक्षा विभाग सभी जिलों से परीक्षा में बैठे छात्रों का सही आंकड़ा जुटाने में लगा हुआ है। देर रात तक जिला अनुसार परीक्षार्थियों का डाटा संकलित होने की उम्मीद शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने जताई है। 
विज्ञापन


रविवार को हुई मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम 18 को आएगा और स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू होगी। दाखिला पाने के लिए छात्रों को परीक्षा में 55 प्रतिशत अंक लेना जरूरी है। इससे कम अंक आने पर छात्र दाखिले से वंचित रहेंगे। इसे देखते हुए दो जमा पांच मुद्दे जनांदोलन और गरीब बच्चों के अभिभावक मूल्यांकन परीक्षा में 55 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता खत्म करने के लिए सोमवार से चंडीगढ़ में सीएम निवास पर भूख हड़ताल शुरू करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

20 अप्रैल से शुरू होंगे दाखिले

48 thousand children appear in exam
मुफ्त शिक्षा के लिए बच्चों ने दी परीक्षा

जनांदोलन के अध्यक्ष सत्यवीर हुड्डा सीएम से 55 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता खत्म कर 33 प्रतिशत अंक करने की मांग उठा चुके हैं, लेकिन इस पर अभी अमल न होने से उन्होंने भूख हड़ताल का निर्णय लिया है। सोमवार को इस पर निर्णय होने की उम्मीद है कि अंक अनिवार्यता खत्म होगी या नहीं। 

याद रहे कि निजी स्कूलों में नियम 134-ए के तहत दस प्रतिशत सीटें गरीब बच्चों के लिए आरक्षित हैं। निजी स्कूलों में कुल सीटों के मुकाबले इनकी संख्या दो लाख अस्सी हजार बनती है। दो जमा पांच मुद्दे जनांदोलन काफी सीटें खाली रहने पर आवेदन के लिए एक और मौका देने की मांग कर रहा है।

हर बच्चे को दिलाएंगे दाखिला : दास
स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने कहा कि परीक्षा में शामिल हर बच्चे को दाखिला दिलाने का प्रयास रहेगा। उन्होंने बताया कि 2500 निजी स्कूलों को सीटें सार्वजनिक न करने पर मान्यता रद करने का कारण बताओ नोटिस दिया गया था। जानकारी के अनुसार, करीब तीन दर्जन स्कूल ही ऐसे रह गए हैं, जिन्होंने सीटों का ब्योरा नहीं दिया। सरकार की मंशा स्कूल बंद कराने की नहीं है, लेकिन नियमों का पालन सही ढंग से करना ही होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed