फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   45th chandigarh rose festival started, inaugrated by vp singh badnore and kirron kher

चंडीगढ़ः देखने आइए रोज फेस्टिवल, इस बार बहुत कुछ खास और पहली बार

Fri, 17 Feb 2017 05:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 17 Feb 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
45th chandigarh rose festival started, inaugrated by vp singh badnore and kirron kher
रोज फेस्टिवल चंडीगढ़
तीन दिवसीय 45वें रोज फेस्टिवल का आगाज हो गया है। इस बार पहली बार बहुत कुछ खास देखने को मिलेगा, तो दोस्तों और अपनों के साथ देखने के लिए पहुंचें। फेस्टिवल का उद्घाटन शुक्रवार को यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने किया। कार्यक्रम में सांसद किरण खेर विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं।
विज्ञापन


नगर निगम और चंडीगढ़ पर्यटन विभाग के सहयोग से फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। फेस्टिवल में इस बार जहां गुलाब की 829 वैरायटीज देखने को मिलेंगी, वहीं इस बार चौपर की राइड का मजा भी लोग ले पाएंगे।
विज्ञापन


पहली बार फेस्टिवल की ड्रोन की मदद से 360 डिग्री की वीडियो रिकार्डिंग होगी और फोटो भी ली जाएंगी। इसे इंटरनेट पर भी डाला जाएगा। यह फेस्टिवल 19 फरवरी तक चलेगा। अमर उजाला रोज फेस्ट में मीडिया पार्टनर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज के कार्यक्रम
- 11.00 बजे रोज फेस्टिवल का उद्घाटन।
- 11.10 बजे ब्रास एंड पाइप बैंड कंपटीशन
- 11.20 बजे फ्लावर और फ्लावर हैट कंपटीशन।
- 11.25 बजे एनजेडसीसी के कलाकारों का कल्चरल प्रोग्राम।
 - 12.30 बजे फोक डांस कंपटीशन।
-  3.30 बजे मिस एंड मिस्टर रोज कंपटीशन।
 - 5.00 बजे म्यूजिकल इवनिंग का आयोजन(गैरी संधू)

इस बार काफी कुछ नया

45th chandigarh rose festival started, inaugrated by vp singh badnore and kirron kher
रोज फेस्टिवल चंडीगढ़
रोज फेस्टिवल में पहली बार करीब 700 लोग एक दिन में चौपर में उड़ान भरेंगे। बंगलूरू की ग्रीन हॉक सॉल्यूशनल प्राइवेट लिमिटेड की ओर से दो चौपर यहां पर उड़ाए जाएंगे। इसके लिए वीरवार को ट्रायल भी हुआ है, लेकिन चौपर एयरपोर्ट पर ही खड़ा किया गया है।

वीरवार को रोज गार्डन के ऊपर ट्रायल के लिए भी वहीं से उड़ान भरी गई थी। एक हेलीकॉप्टर में छह सीट हैं। हर सीट का किराया 3500 रुपये है। कंपनी के संचालक रिटायर्ड कर्नल अनिल राज का कहना है कि  सुबह 9 बजे से सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड से चौपर उड़ेगा।

पहली राइड में मेयर आशा जसवाल भी चौपर में रहेंगी। कंपनी के अनुसार चौपर सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड से 600 फुट ऊपर तक उडे़गा। रोज गार्डन से लेकर सुखना लेक को ऊपर से देखने का मजा लोग उठा पाएंगे, जबकि कसौली की पहाड़ियों को भी यात्री नजदीक से देख पाएंगे।

नवविवाहित कपल के बीच प्रतियोगिता भी पहली बार
रोज फेस्टिवल में नवविवाहित कपल के लिए जो प्रतियोगिता हो रही है, उसे जीतने वाले कपल को दुबई भेजने का निर्णय लिया गया है।  जबकि दूसरे नंबर पर रहने वाले युगल को गोवा टूर पैकेज दिया जाएगा। तीसरे नंबर पर रहे युगल को जीरकपुर स्थित होटल रमाडा प्लाजा में दो नाइट स्टे व अन्य कंसोलेशन पुरस्कार दिए जाएंगे।

ऐप से जानें फूलों की किस्में और प्रतियोगिताओं की लोकेशन
निगम ने बुधवार को रोज फेस्टिवल पर एक ऐप भी लांच किया है। इसमें यह देखा जा सकता है कि रोज गार्डन में कहां-कहां पर कौन सी प्रतियोगिताएं चल रहीं हैं। इसके अलावा रोज गार्डन में कौन कौन सी गुलाब की किस्में हैं। उनकी क्या-क्या विशेषताएं हैं।

इसके साथ ही अगर कोई रोज गार्डन में लगे किसी गुलाब की किस्म और विशेषताएं जानना चाहता है तो वह तस्वीर खींचकर ऐप में डालकर जान​कारी हासिल कर  सकता है। कमिश्नर बी पुरूषार्था का कहना है कि इस बार रोज फेस्टिवल पहले से काफी अलग होगा। इस बार ज्यादा लोग भी आएंगे। कई नई प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed