{"_id":"664e6b9a5ba80b5ab50b6574","slug":"45576-evms-will-be-used-in-lok-sabha-elections-chandigarh-news-c-16-pkl1010-427035-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: लोकसभा चुनाव में 45,576 ईवीएम का होगा इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: लोकसभा चुनाव में 45,576 ईवीएम का होगा इस्तेमाल
विज्ञापन
राज्य में बनाए गए हैं 20,031 मतदान केंद्र, 176 आदर्श मतदान केंद्र स्थापित
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोकसभा आम चुनाव व करनाल विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कुल 45,576 ईवीएम (बैलेट यूनिट) का इस्तेमाल होगा। इसके साथ ही, 24,039 कंट्रोल यूनिट और 26,040 वीवीपैट मशीनों का उपयोग किया जाएगा। वीवीपैट में मतदाता अपने द्वारा दिए गए वोट को देख सकता है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया, प्रदेश में कुल 20,031 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 19,812 स्थाई और 219 अस्थाई मतदान केंद्र शामिल हैं। शहरी क्षेत्रों में 5,470 और ग्रामीण क्षेत्रों में 14,342 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 176 आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। 99 मतदान केंद्र ऐसे हैं जो पूरी तरह से महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किए जाएंगे। 71 मतदान केंद्र दिव्यांग कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे। सभी मतदान केंद्रों में सभी मूलभूत सुविधाओं सहित हीट वेव के मद्देनजर अन्य आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। साथ ही, प्रदेश में कुल 44 स्थानों पर 91 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।
वेबकास्टिंग की निगरानी दो स्तरीय
मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया, लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग निगरानी सामान्य रूप से दो स्तरीय होगी, जिसमें राज्य नियंत्रण कक्ष तथा जिला नियंत्रण कक्ष शामिल हैं। इसके अलावा, भारत निर्वाचन आयोग की ओर से वेबकास्टिंग की निगरानी की जाएगी। किसी भी मतदान केंद्र पर मतदान के दिन यदि कोई शरारती तत्व कुछ भी गलत करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।