फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   450 kg fake paneer seized in Bapu Dham colony

Chandigarh News: बापूधाम कॉलोनी में 450 किलो नकली पनीर जब्त

Thu, 12 Jun 2025 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
450 kg fake paneer seized in Bapu Dham colony
जब्त नकली पनीर
सुबह 7 बजे हुई कार्रवाई, बापूधाम कॉलोनी के मकान नंबर-714/2 और बाहर खड़ी पिकअप गाड़ी से हुई बरामदगी
विज्ञापन

अधिकारियों ने पनीर, घी और दही के नमूने कब्जे में लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों के खिलाफ बुधवार सुबह कार्रवाई की। स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा शाखा ने सेक्टर-26 स्थित बापूधाम कॉलोनी में एक दुकान और वहां खड़े एक वाहन पर छापा मारा। सुबह सात बजे की गई कार्रवाई में करीब 450 किलो नकली पनीर जब्त किया गया, जो एक दुकान (मकान नंबर 714/2) और उसके बाहर खड़ी एक पिकअप गाड़ी में रखा हुआ था।
जांच के दौरान मौके से देसी घी और दही के नमूने भी लिए गए। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में पनीर नकली प्रतीत हो रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पनीर, घी और दही के नमूने कब्जे में लेकर एफएसएसएआई द्वारा मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद यदि ये नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं तो संबंधित खाद्य व्यवसायियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पनीर का स्टॉक दुकान से जब्त कर सुरक्षित रखा है। दुकान मालिक और वाहन चालक दोनों का फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 की धारा 63 के तहत बिना लाइसेंस के खाद्य सामग्री बेचने के आरोप में चालान किया गया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक
नकली पनीर, जो अक्सर सिंथेटिक दूध, स्टार्च, डिटर्जेंट, यूरिया या मिलावटी फैट्स से बनता है। यह स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। इसके सेवन से शरीर में गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं। नकली पनीर में मौजूद केमिकल्स से उल्टी, दस्त और पेट दर्द हो सकता है। लंबे समय तक इसका सेवन लिवर और किडनी को स्थायी रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। नकली पनीर से एलर्जी, रैशेज और स्किन इंफेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ केमिकल्स शरीर के हार्मोन सिस्टम को प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य सामग्री खरीदते समय बरतें सतर्कता
स्वास्थ्य विभाग ने शहरवासियों से अपील की है कि खाद्य सामग्री खरीदते समय सतर्कता बरतें। हमेशा एफएसएसएआई लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही खाद्य उत्पाद खरीदें, जहां स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन किया जाता है। यदि किसी व्यक्ति को बाजार में नकली या संदिग्ध खाद्य सामग्री बिकती हुई दिखाई दे तो तुरंत जीएमएसएच-16 स्थित खाद्य सुरक्षा शाखा में शिकायत दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed