{"_id":"617ec1a541aa362aaa550b28","slug":"45-percent-candidates-appeared-for-the-recruitment-examination-of-haryana-police-constable","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरुष सिपाही भर्ती: 45 प्रतिशत ने ही दी परीक्षा, अभ्यर्थी बोले- हरियाणा जीके का एक ही प्रश्न आया, एसआई से भी कठिन पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरुष सिपाही भर्ती: 45 प्रतिशत ने ही दी परीक्षा, अभ्यर्थी बोले- हरियाणा जीके का एक ही प्रश्न आया, एसआई से भी कठिन पेपर
Sun, 31 Oct 2021 09:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 31 Oct 2021 09:47 PM IST
सार
हरियाणा पुलिस सिपाही पद के लिए हुई भर्ती परीक्षा के एक शिफ्ट के पेपर में हरियाणा सामान्य ज्ञान का एक ही प्रश्न आने पर अभ्यर्थियों ने एचएसएससी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। अभ्यर्थियों ने कहा इससे आसान पेपर तो एसआई भर्ती का था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा पुलिस पुरुष सिपाही पद के लिए रविवार को कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच 45 प्रतिशत अभ्यर्थी ने ही लिखित परीक्षा दी। दो शिफ्टों में हुई परीक्षा में 1.40 लाख अभ्यर्थियों के लिए सीटिंग प्लान तैयार किया गया था, लेकिन 63 हजार ही परीक्षा देने पहुंचे। युवाओं ने परीक्षा में हरियाणा जनरल नॉलेज का केवल एक प्रश्न आने पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। परीक्षार्थियों ने सिपाही पेपर को एसआई के लिखित पेपर से भी कठिन बताया।
विज्ञापन
रविवार को यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पंचकूला और सिरसा में परीक्षा केंद्र बनाए गए। परीक्षा केंद्र दूर होने के कारण आधी संख्या में युवा पेपर देने नहीं पहुंचे। हालांकि, परीक्षा को लेकर कड़ी सुरक्षा की गई थी।
विज्ञापन
सुबह के सत्र में हुई परीक्षा को लेकर कुरुक्षेत्र के अमित कुमार, गुरुग्राम के संजू ने बताया कि पेपर काफी कठिन था। पेपर में गणित और साइंस से संबंधित अधिक प्रश्न थे। हरियाणा जनरल नालेज का मात्र एक ही प्रश्न आया था, जबकि इससे पहले 15 प्रतिशत तक प्रश्न हरियाणा से संबंधित आते थे।
विज्ञापन
परीक्षार्थी प्रांजल, गौरव आदि ने बताया कि सिपाही पद के लिए यह काफी कठिन पेपर था, जबकि इससे आसान तो एसआई के लिए पेपर आया था। युवाओं ने कहा कि आयोग को पेपर के लिए क्राइटेरिया तय करना चाहिए कि परीक्षा में सिलेबस क्या रहेगा। उधर, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है।
यह भी पढ़ें ः किसानों में चर्चा, दिवाली से पहले उन्हें उठा सकती है सरकार: चढूनी बोले- ऐसी कोशिश की तो मोदी के दरवाजे पर मनाएंगे दिवाली
7 अगस्त को लीक हो गया था पेपर
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 5500 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। कुल 6.75 लाख युवाओं ने इसके लिए आवेदन किया हुआ है। 7 अगस्त को इसके लिए परीक्षा हुई थी, लेकिन पहले ही पेपर लीक हो गया। इसके बाद आयोग ने इस परीक्षा को रद्द कर दिया था। अब दोबारा से यह परीक्षा ली गई। अब 1 और 2 नवंबर को भी दो दो शिफ्टों में यह परीक्षा होनी है।