फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   43 Shows of Salman Khan Movie 'KICK' in Chandigarh

चंडीगढ़ में आज 43 शो में चलेगी सलमान की 'किक'

Fri, 25 Jul 2014 10:46 AM IST
गोविंद परवाना/अमर उजाला, चंडीगढ़
गोविंद परवाना/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 25 Jul 2014 10:46 AM IST
विज्ञापन
43 Shows of Salman Khan Movie 'KICK' in Chandigarh

आज सिनेमा घरों में सलमान खान का जलवा सिर चढ़ कर बोलेगा। सलमान की रिलीज हो रही फिल्म किक को दिखाने के लिए शहर के सभी सिनेमा घरों सबसे ज्यादा शो रखे है। सभी सिनेमा घरों के प्रबंधकों ने एक दर्जन से ज्यादा शो लगाए हैं।

विज्ञापन


इससे पहले 20 दिसंबर 2013 को आमिर खान की रिलीज हुई धूम-3 का जलवा सिनेमा घरों में देखने को मिला था। उस फिल्म के लिए तो शहर के सिनेमा घर प्रबंधकों ने पूरे-पूरे के शो ही धूम-3 के लगा दिए थे, लेकिन सलमान की किक फिल्म के साथ सिनेमा प्रबंधक ने एक या दो फिल्में लगाई हैं, लेकिन इन फिल्मों का एक-एक शो ही दिखाया जा है।
विज्ञापन


सलमान की फिल्म किक को दिखाने का आयोजन सिनेमा प्रबंधकों ने ज्यादा से ज्यादा शो लगा कर किया है। आईटी पार्क स्थित डीटी सिनेमा किक फिल्म के 13 शो दिखाने जा रहे हैं। जब दो अन्य फिल्म का सिर्फ एक-एक शो ही दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह मनीमाजरा स्थित फन सिनेमा में किक फिल्म के 17 शो दिखाने की तैयारी है। जबकि दो दूसरी फिल्मों का सिर्फ एक-एक शो ही दिखाया जा रहा है। सेक्टर -34 स्थित पिकाडली सिनेमा में किक फिल्म के 12 शो होंगे। वहीं अन्य तीन फिल्म का एक -एक शो ही दिखाया जा रहा है।


इसी तरह पंचकूला के शालीमार सिनेमा में किक के 14 शो दिखाने के साथ एक ओर फिल्म का एक ही शो रखा है। इसी तरह पीवीआर सिनेमा 14 शो के लिए दो फिल्म का एक-एक शो रखा गया है। वहीं पीवीआर एलांते में तो किक फिल्म के 26 शो दिखाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed