{"_id":"64d4f1b84da97396440402ee","slug":"43-prisoners-will-be-released-on-independence-day-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-211535-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: स्वतंत्रता दिवस पर 43 कैदियों को किया जाएगा रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: स्वतंत्रता दिवस पर 43 कैदियों को किया जाएगा रिहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीब और जुर्माना न देने में सक्षम 3 कैदियों को भी किया जाएगा रिहा
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 15 अगस्त 2023 को 43 कैदियों को विशेष छूट देते हुए रिहा करने का निर्णय लिया है। 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के 7 कैदियों को रिहा किया जाएगा, ये कैदी बिना छूट के अपनी वास्तविक सजा का 50 प्रतिशत समय पूरा कर चुके हैं।
इसी प्रकार ऐसे सजायाफ्ता कैदी, जिन्होंने वास्तविक सजा अवधि में से बिना छूट के दो-तिहाई या 66 प्रतिशत तक की सजा पूरी कर ली है। ऐसे 33 कैदियों को स्वतंत्रता दिवस पर छूट का लाभ देकर रिहा किया जाएगा। 3 ऐसे सजायाफ्ता कैदी हैं, जिन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है। लेकिन वे गरीब होने के कारण जुर्माना देने में सक्षम नहीं हैं। उनको भी इस फैसले का लाभ मिलेगा। प्रवक्ता ने बताया कि तीन कैदियों को छोड़कर बाकी के उक्त कैदियों को किसी भी न्यायालय की ओर से लगाए गए जुर्माने की राशि को अवश्य जमा करवाना होगा, अगर वे 15 अगस्त से पहले यह जुर्माना राशि जमा नहीं करवाते हैं तो उन्हें रिहा नहीं किया जाएगा।