फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   41 artists honored for depicting Sikh heritage in films

Chandigarh News: फिल्मों में दिखाई सिख विरासत, 41 कलाकार सम्मानित

Sun, 01 Mar 2026 12:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
41 artists honored for depicting Sikh heritage in films
चंडीगढ़। सेक्टर-18 के टैगोर थिएटर में शनिवार को सिखलेंस फिल्म फेस्टिवल संपन्न हो गया। फेस्टिवल के दौरान सिख विरासत, पहचान और वैश्विक कथाओं पर आधारित 25 फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। कला, संस्कृति और मानव सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए 41 कलाकारों को प्रतिष्ठित सेवा सरबत दा भला चढ़दी कला सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान शहीद बाबा दीप सिंह अखाड़ा सेक्टर-34 गुरुद्वारा की ओर से गतका का प्रदर्शन हुआ। जत्थेदार कुलजीत सिंह की अगुवाई में 18 लोगों ने गतका के हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस दौरान चार वर्षीय ब्रह्मलीन कौर खालसा, ब्रह्म अराध सिंह और 8 वर्षीय सुख सहज कौर खालसा सहित अन्य ने करतब दिखा लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का भारत से ओजस्वी शर्मा, अमेरिका से बिकी सिंह और गुरप्रीत के सिंह, कनाडा से निक्की गिल और यूके से हरिंदर सिंह ने नेतृत्व किया।चेक गणराज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए मेजर गुनीत चौधरी मानद वाणिज्य दूत (पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सेक्टर 34 के गुरुद्वारा साहिब के प्रधान तेजवंत सिंह गिल विशेष रूप से पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 कैरेट सोने के डाक टिकट की प्रदर्शनी

प्रदर्शनी में सेवानिवृत कर्नल हरबख्श सिंह ने डाक टिकटों की प्रदर्शनी लगाई। इस प्रदर्शनी में 24 कैरेट सोने के डाक टिकट भी देखने के लिए रखे गए। उन्होंने बताया कि इन डाक टिकटों को वर्ष 2008 में खरीदा था। उन्होंने कहा कि उनके पास 30 हजार डाक टिकट हैं।

पुराने सिक्के और डाक टिकट के अलावा सिंधु घाटी सभ्यता के समय के शंख, पत्थर, चांदी, तांबा, मिट्टी की मांच के बने गहने, कड़े और चूड़ियां भी रखे गए। कुरान की 2 इंच चौड़ी और 16 फीट लंबी सोने का काम वाली प्रति रखी गई। सोने की इंक से भागवत गीता और उसके ऊपर लक्ष्मी नारायण और कृष्ण की चित्र बने हुए की प्रदर्शनी लगाई गई। डॉ. दविंदर पाल सिंह ने पतंगों की प्रदर्शनी लगाई।
लुधियाना के अकाल सहाय म्यूजियम के नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उन्होंने हांथी दांत के चकला, मुगल और ब्रिटिश काल की वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed