फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   40,000 women applied mehndi in two days, generating a turnover of Rs 5 crore.

Chandigarh News: दो दिन में 40 हजार महिलाओं ने लगवाई मेहंदी, 5 करोड़ का हुआ कारोबार

Thu, 09 Oct 2025 11:32 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
40,000 women applied mehndi in two days, generating a turnover of Rs 5 crore.
चंडीगढ़। करवा चौथ का त्योहार बिना मेहंदी के अधूरा माना जाता है और इसी परंपरा ने इस बार पूरे ट्राई सिटी के बाजारों में खूब रौनक बिखेरी। पिछले दो दिनों में चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के बाजारों में सुबह 11 बजे से लेकर रात 12 बजे तक मेहंदी लगवाने वालों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

शहर के हर छोटे-बड़े बाजार, ब्यूटी पार्लर और मेहंदी स्टॉल पर महिलाओं की भारी भीड़ नजर आई। कई पार्लरों ने विशेष करवा चौथ पैकेज भी लॉन्च किए जिसमें मेहंदी लगवाने का चार्ज शामिल नहीं था। बताया जा रहा है कि दो दिनों में करीब 35 से 40 हजार महिलाओं ने मेहंदी लगवाई जिससे लगभग 5 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
विज्ञापन


बाजारों में टेबल पर बैठकर मेहंदी लगवाने की दर एक हाथ के लिए 200 से 500 रुपये तक रही जबकि दोनों हाथ और पैरों पर डिजाइनर मेहंदी लगवाने के लिए 1000 से 3000 रुपये तक वसूले गए। वहीं ब्यूटी पार्लरों में यह चार्ज 5000 से 7000 रुपये तक पहुंच गया। त्योहार के इस जोश ने शहर के बाजारों को सजाया और हर कोने में करवा चौथ की मेंहदी की खुशबू बिखेर दी। बाजारों में महिलाओं ने न्यूनतम 500 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक की मेहंदी लगवाई। वहीं पॉर्लर में यह खर्च 1000 रुपये से लेकर 7000 रुपये तक पहुंच गया। ऐसे में 40 हजार लोगों को औसतन 1300 से 1500 रुपये तक देखे मेहंदी का कारोबार करीब 5 करोड़ रुपये तक पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर 22 मार्केट में पहुंचे अपनी और योगेश ने बताया उनका यह दूसरा करवाचौथ है। उन्होंने बताया कि दोनों हाथ में मेहंदी लगवाई है। सेक्टर 22 मार्केट में करीब 100 से ज्यादा लोग देर रात तक मेहंदी लगाते नजर आए।


घर पर मेहंदी लगाने का पैकेज महंगा
मेहंदी लगाने का काम करने वाली जरीन ने बताया कि अगर घर पर जाकर किसी को मेहंदी लगानी पड़े तो चार्ज महंगा होता है। क्योंकि इसमें आने जाने में समय लगता है। चंडीगढ़ के अलावा पंचकूला और मोहाली के बाजारों में देर रात 12 बजे तक लोग मेहंदी लगवाते नजर आए। रात 9 बजे के बाद बाजारों में केवल मेहंदी लगवाने वाले लोग ही नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed