फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   4000 thousand passengers a lift on the international airport

इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 4 हजार यात्री और एक लिफ्ट, बताओ कैसे होगा गुजारा?

Sun, 18 Sep 2016 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 18 Sep 2016 10:30 AM IST
विज्ञापन
4000 thousand passengers a lift on the international airport
first international flight from Chandigarh - फोटो : अमर उजाला
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक लिफ्ट के सहारे चार हजार यात्री सफर कर रहे हैं।  इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होने के बाद सुविधाओं के दुरूस्त करने के दावे किए गए थे लेकिन यह पूरे नहीं हुए। यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी फ्लाइट  आने के बाद होती है।
विज्ञापन


 इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर चलने वाली लिफ्ट की क्षमता 15 यात्रियों की है। यहां से 23 फ्लाइटों का संचालन हो गया है। इस दौरान दिन में हर घंटे के अंदर फ्लाइट आती है। इस दौरान लिफ्ट में यात्रियों को जगह नहीं मिल पाती है। इससे सीनियर सिटीजन को सबसे अधिक समस्या होती है।
विज्ञापन


 इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गत 17 सितंबर से एयर इंडिया की शारजाह की फ्लाइट का संचालन  शुरू हो चुका है।  फ्लाइट का संचालन होने के बाद यात्रियों को एक नई लिफ्ट एयरपोर्ट के बाहर लगाए जाने की बात कही गई थी लेकिन यह भी नहीं लग पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई से आने वाले शैलेंद्र सिंह ने बताया कि फ्लाइट आने केबाद वह फर्स्ट फ्लोर से बाहर आए तो लिफ्ट भरी रही। इस दौरान उन्हें 10 मिनट बाद लिफ्ट में जगह मिली। उन्होंने कहा कि यहां पर लिफ्ट की सुविधाएं एयरपोर्टके बाहर बढ़ाई जानी चाहिए।

इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लिफ्ट जल्द ही बढ़ाई जाएगी। वहीं अन्य सुविधाओं को जल्द पूरा किया जाएगा।
 - सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed