{"_id":"65df2a0cec61593a7c050651","slug":"40-year-old-man-commits-suicide-by-setting-himself-on-fire-in-ludhiana-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: शख्स ने घर पर लगाई लकड़ियों की चिता, ऊपर लेटा और खुद को आग लगा ली, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक: शख्स ने घर पर लगाई लकड़ियों की चिता, ऊपर लेटा और खुद को आग लगा ली, जानें वजह
Wed, 28 Feb 2024 06:16 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 28 Feb 2024 06:16 PM IST
सार
पंजाब के लुधियाना में एक व्यक्ति ने दिल दहला देने वाला कदम उठा लिया है। व्यक्ति ने घर पर चिता लगाई और उस पर लेटकर खुद को आग के हवाले कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसने दम तोड़ दिया। व्यक्ति घर पर अकेले रहता था और अपनी नौकरी भी छोड़ चुका था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां मंगलवार देर रात एक व्यक्ति अपने घर पर ही लकड़ियों की चिता बनाई। इसके बाद उस पर लेटकर खुद को आग लगा दी। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने आग पर काबू पाया और किसी तरह से उसे उठाकर निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद 40 वर्षीय व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
थाना हैबोवाल के सब इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि व्यक्ति नहरी विभाग में नौकरी करता था। उसके पिता की मौत हो चुकी है और मां का भी करीब सात साल पहले निधन हो चुका है। उसकी दो शादीशुदा बहनें हैं। मृतक की शादी नहीं हुई थी। इससे वह परेशान चल रहा था। उसने कुछ समय पहले नौकरी भी छोड़ दी थी। इसके बाद वह अकेले ही रहता था।
विज्ञापन
सुखविंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात को वह घर में अकेला था। इसी दौरान उसने घर में लकड़ियां की चिता लगाई और उस पर लेटकर खुद को आग लगा ली। आग लगने के बाद वह चिल्लाने लगा। इसके बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के बाद व्यक्ति को निजी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन