{"_id":"631e069a7457f2542863389f","slug":"40-year-old-farmer-commits-suicide-in-mansa-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: एक और किसान ने खत्म की जीवन लीला, था एक लाख रुपये का कर्ज, जमीन भी बिक चुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: एक और किसान ने खत्म की जीवन लीला, था एक लाख रुपये का कर्ज, जमीन भी बिक चुकी
Sun, 11 Sep 2022 09:35 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 11 Sep 2022 09:35 PM IST
सार
बहनीवाल पुलिस चौकी ने पारिवारिक सदस्यों के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है। वहीं किसान नेताओं ने मृतक के परिवार की आर्थिक मदद करने और कर्ज माफ करने में प्रशासन से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
किसान राज सिंह का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मानसा जिले में एक किसान ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। गांव दलिएवाली में शनिवार की रात किसान ने आर्थिक तंगी के कारण जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकशी की। मृतक के परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। उस पर एक लाख रुपये का कर्ज बताया गया है। गांव दलिएवाली निवासी जसपाल सिंह ने बताया कि किसान राज सिंह (40) एक एकड़ जमीन पर खेती करता था।
विज्ञापन
बताया जा रहा हैं कि घरेलू समेत अन्य कर्ज के कारण उसकी यह जमीन भी बिक गई। इसके बाद वह परेशान रहने लगा। परेशान होकर उसने शनिवार की रात अपने खेत में जाकर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। मृतक के चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
बहनीवाल पुलिस चौकी ने पारिवारिक सदस्यों के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है। वहीं किसान नेताओं ने मृतक के परिवार की आर्थिक मदद करने और कर्ज माफ करने में प्रशासन से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन