फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   40 tola of gold and lacs of cash stolen from the house located in the police line

पुलिस लाइन स्थित घर से 40 तोले सोना और लाखों की नकदी चोरी

Tue, 03 Mar 2020 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
40 tola of gold and lacs of cash stolen from the house located in the police line
चंडीगढ़। यूटी पुलिस के अपने घर चोरों से सुरक्षित नहीं है...तो लोगों के कैसे बचा पाएगी। चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि सेक्टर-26 पुलिस लाइन में कांस्टेबल के घर से करीब 40 तोले सोना और लाखों की नकदी उड़ा ले गए। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वारदात रविवार दोपहर एक बजे से सोमवार 4 बजे के बीच हुई। सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन के मकान नंबर 554 में कम्युनिकेशन में तैनात कांस्टेबल मनीष परिवार समेत रहते हैं। चंडीगढ़ पुलिस में तैनात रहे उनके पिता की पिछले महीने मौत हो गई थी। इस वजह से परिवार सोनीपत अपने मूलगांव गया हुआ था। सोमवार शाम करीब 5 बजे परिवार वापस लौटा तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ देख दंग रह गए। अंदर चेक करने पर कमरे का पूरा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखा करीब 40 तोले सोना और ढाई लाख नकदी गायब थी। शोर शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सेक्टर-26 थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
विज्ञापन

शादी के लिए रखे थे जेवरात
वारदात के बाद किसी भी पुलिसकर्मी को यकीन नहीं हो रहा था कि उनके पुलिस लाइन में लाखों की चोरी हुई है। बता दें कि मनीष की शादी तैयारी चल रही थी, जिस कारण जेवरात खरीदे गए थे। जेवरात में चेन, अंगूठी, बालियां समेत अन्य गहने शामिल थे। हैरानी की बात है कि चोरों ने पुलिस लाइन के अंदर ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया और किसी को खबर तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पुलिस लाइन में दाखिल होने के कुल चार गेट हैं। सभी गेट पर पुलिस मुस्तैद रहती है। वहां से गुजरने वाले लोगों से पूछताछ भी होती है, लेकिन हैरानी की बात है कि इतने कड़ी सुरक्षा के बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दे डाला। वहीं, पुलिस वारदात स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed