यहां भूख हड़ताल पर बैठे हैं 40 कैदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुडै़ल जेल में बंद करीब 40 कैदी पैरोल न मिलने के कारण भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। जेल प्रशासन के अनुसार आला अधिकारियों की ओर से पैरोल की मंजूरी नहीं दी गई है।
मालूम हो कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने प्रशासन को पैरोल की पालिसी को रिव्यू करने और रेप में सजा पा रहे कैदियों को पैरोल न देने के लिए कहा है।
उधर आईजी, जेल मनीष चौधरी का कहना है कि कोई भी भूख हड़ताल पर नहीं है। सभी ग्लूकोज पी रहे हैं। उनका कहना है कि कोर्ट के आदेश के अनुसार कैदियों को पैरोल नहीं दी जा रही है।
15 दिन से हैं हड़ताल पर
वर्ष 2009 में जर्मन महिला के साथ हुए रेप के मामले में गिरफ्तार पंकज काजल भी इस भूख हड़ताल में शामिल है। उसे उम्रकैद की सजा मिली हुई है। उसकी पत्नी मीनू काजल का दावा है कि 15 दिन से उसके पति भूख हड़ताल पर है।
शुक्रवार रात को उसकी तबीयत काफी खराब हो गई थी जिसके बाद उसे ग्लूकोज भी लगाया गया है। उसका कहना है कि 15 महीने से उसका पति जेल में बंद है।
गौरतलब है कि जर्मन महिला से रेप के मामले में जेल प्रशासन ने तीन अन्य सह कैदियों को पैरोल दिया था। लेकिन पैरोल खत्म होने के बाद वे वापस नहीं लौटे। इन्हें बाद में पुलिस ने अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया था।
यह पहली बार नहीं
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब कैदी हड़ताल पर बैठे हैं। इस साल फरवरी माह में भी 150 कैदियों ने पैरोल में सख्ती करने पर हड़ताल की थी।