फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   40 lakh Rupees kept in front of judge in Chandigarh CBI court

Chandigarh: सीबीआई कोर्ट में जज के सामने रखे 40 लाख रुपये, नोटों की गड्डियां देख सभी हैरान, यह है मामला

Fri, 21 Jul 2023 01:36 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 21 Jul 2023 01:36 AM IST
सार

सीबीआई ने साल 2015 में आर्थिक अपराध शाखा के तत्कालीन डीएसपी समेत शहर के दो बड़े उद्योगपति और एक सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया था। इस केस का ट्रायल अभी तक सीबीआई अदालत में चल रहा है। बुधवार को सीबीआई ने आरोपियों के पास से बरामद 40 लाख रुपये अदालत में पेश किए।

विज्ञापन
40 lakh Rupees kept in front of judge in Chandigarh CBI court
सीबीआई कोर्ट में जज के सामने रखे नोट - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

चंडीगढ़ सीबीआई अदालत में जज के सामने 40 लाख रुपये देख कोर्ट रूम में मौजूद लोग दंग रह गए। अदालत में पेश 500-500 और 1000 के बंद हो चुके नोटों की गिनती की गई। दरअसल, यह रकम सीबीआई ने रिश्वत मामले में गिरफ्तार चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी राम चंद्र मीणा के पास से बरामद की थी। 
विज्ञापन


सीबीआई ने साल 2015 में आर्थिक अपराध शाखा के तत्कालीन डीएसपी समेत शहर के दो बड़े उद्योगपति और एक सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया था। इस केस का ट्रायल अभी तक सीबीआई अदालत में चल रहा है। बुधवार को सीबीआई ने आरोपियों के पास से बरामद 40 लाख रुपये अदालत में पेश किए। इन नोटों की रिकवरी के लिए सीबीआई ने एक स्वतंत्र गवाह भी बनाया था, जिसने अदालत में इनकी पहचान कर ली है। इसके साथ ही सीबीआई ने रिश्वत मामले से जुड़ी एक वीडियो की डुप्लीकेट कापी भी प्रस्तुत करने की इजाजत मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 25 जुलाई को होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab News: अब विजिलेंस के रडार पर पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल, 24 जुलाई को किया तलब
विज्ञापन
विज्ञापन


बंद हो चुके नोट...
सीबीआई ने केस प्रॉपर्टी के तौर पर पहली बार 40 लाख रुपये रकम अदालत में पेश की है। इसमें 39 लाख रुपये की रकम के तौर पर 500-500 के 7800 नोट हैं, बाकी एक लाख रुपये में एक हजार के 100 नोट शामिल हैं। मामले में दिलचस्प बात यह है कि सीबीआई की ओर से बड़े बैग में मालखाने से भरकर लाए गए ये नोट अब पूरी तरह से चलन में नहीं है। ये नोट 2016 में नोटबंदी के पहले के है, जो अब बंद हो चुके हैं।

ये है मामला 
चंडीगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सेक्टर-9 निवासी दीपा दुग्गल की शिकायत पर साल 2015 में चावला पेट्रोल पंप के मालिक गुरकृपाल सिंह चावला, उनकी पत्नी व बेटे के खिलाफ 6.25 करोड़ की ठगी का केस दर्ज किया था। आरोप है कि चावला परिवार को इस केस में गिरफ्तार न किए जाने के एवज में पुलिस ने 40 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। मामले में आरोपी रहे सब इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार की मौत हो चुकी है। वहीं, उद्योगपति संजय दहूजा सीबीआई का सरकारी गवाह बन चुका है। मामले में अब चंडीगढ़ पुलिस में तैनात रहे दानिप्स कैडर के डीएसपी राम चंद्र मीणा और दूसरे बड़े उद्योगपति अमन ग्रोवर के खिलाफ केस चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed