{"_id":"5edfe93084b2c46bd30516f1","slug":"40-feet-high-fountain-made-due-to-leakage-in-main-supply-of-water-tank","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेन सप्लाई में ऐसा बना प्रेशर कि 40 फुट की ऊंचाई तक फव्वारा बन बहा पानी, हर कोई हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेन सप्लाई में ऐसा बना प्रेशर कि 40 फुट की ऊंचाई तक फव्वारा बन बहा पानी, हर कोई हैरान
Wed, 10 Jun 2020 01:25 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 10 Jun 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानी जैल सिंह कालोनी में बनी पंजाब की दूसरी बड़ी चार लाख गैलन की पानी की टंकी में तकनीकी खामी आने पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। मेन सप्लाई में समस्या आने के कारण टंकी से लगभग 40 फुट ऊंचा पानी उछला। इसके चलते ज्ञानी जैल सिंह कालोनी में पानी ही पानी हो गया। वहीं इस समस्या के कारण शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं हुई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों को मेन सप्लाई वॉल में तकनीकी खामी आने का पता चला। जब वह इसका समाधान करने के लिए काम शुरू करने लगे तभी टंकी से पानी बाहर आना शुरू हो गया। लगभग आधे घंटे तक पानी का फव्वारा हवा में चलता रहा। चार लाख गैलन की टंकी आधी भरी हुई थी। इस समस्या के कारण शहर के वार्ड नंबर एक बड़ी हवेली, गार्डन कालोनी, महिंदरा कालोनी, गुहनिया एंक्लेव, हरगोबिंद नगर, माधो दास कालोनी और लखविंदरा एंक्लेव में पीने के पानी की सप्लाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
सीवरेज विभाग के एसडीओ अरविंद मेहता ने बताया कि मेन सप्लाई वाल में तकनीकी खामी आ गई थी, जिसके कारण टंकी में भरा पानी निकलने लगा था। इसके बावजूद पानी का प्रेशर दोपहर तक कम नहीं हुआ और 40 फुट तक पानी का फव्वारा हवा में चला। समस्या को दूर कर दिया गया है और बुधवार को सप्लाई चलेगी।
विज्ञापन