फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   40 ett teachers climbed on water tanki in jalalabad

15 गांवों की पानी की टंकियों पर चढ़े 40 टीचर, एक की तबीयत खराब

Thu, 01 Dec 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर) Updated Thu, 01 Dec 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
40 ett teachers climbed on water tanki in jalalabad
जलालाबाद (फिरोजपुर) में ईटीटी टीचर पानी की टंकी पर चढ़े। - फोटो : अमर उजाला
ईटीटी टीचर अपनी मांगों को लेकर उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल के जलालाबाद हलके के पंद्रह गांवों की पानी की टंकियों पर चढ़ गए। वीरवार को गांव डबवाला कलां में पुलिस ने जबरदस्ती टीचरों को टंकी से उतारने का प्रयास किया तो टीचरों ने अपने पर पेट्रोल छिड़क लिया। इसके अलावा गांव जैमल वाला में शिक्षक हरप्रीत कौर की तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उक्त टीचर बुधवार की देर शाम विभिन्न गांवों की पानी की टंकी पर चढ़ गए थे।
विज्ञापन


ईटीटी टीचर यूनियन के पंजाब प्रधान अमरदीप सिंह कंबोज ने बताया कि उनकी मांगें सरकार स्वीकार नहीं कर रही है, इसीलिए चालीस टीचर जलालाबाद के पंद्रह गांवों की पानी की टंकी पर चढ़े हैं। कंबोज ने कहा कि यदि किसी भी टीचर को कोई नुकसान पहुंचता है तो उसके जिम्मेदार जिला प्रशासन व सरकार होगी। कंबोज ने कहा कि उनकी मांग है कि टीचरों की मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के साथ पैनल मीटिंग करवाई जाए। जो पोस्टें खाली पड़ी हैं वेटिंग सूची के मुताबिक भरी जाएं।
विज्ञापन


ईटीटी टेट पास टीचरों को रोजगार दिया जाए। कंबोज ने कहा कि गांव डबवाला कलां में पुलिस ने टीचरों को टंकी से उतारने का प्रयास किया तो टीचरों ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। इस कारण पुलिस पीछे हट गई। कंबोज ने बताया कि जलालाबाद एसडीएम अभिकेष गुप्ता का टेलीफोन आया था उसे अपनी मांगों संबंधी अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed