फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   40 died in road accidents in January month in Ludhiana

मौत के गड्ढे: लुधियाना में जनवरी में हुई 40 की मौत, तीन साल में 1100 ने गंवाई जान

Thu, 27 Feb 2020 05:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 27 Feb 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
40 died in road accidents in January month in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर।

लुधियाना में सड़कों के गड्ढे लोगों के लिए काल बन गए हैं। साल 2020 के पहले माह जनवरी में हुए सड़क हादसों में 40 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते तीन साल में 11 सौ लोगों हादसों के कारण जान गंवा चुके हैं। हर साल सड़कों पर पांच सौ से ज्यादा लोग मौत का शिकार हो रहे है। यह बातें राहत द सेफ कम्युनिटी फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. कमल सोई ने कहीं। वह गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सड़क हादसों की हकीकत बता रहे थे।

विज्ञापन


पद्म भूषण डॉ. एसएस जौहल, लुधियाना सिटीजन कौंसिल चेयरमैन दर्शन अरोड़ा, सीए रविकांत गुप्ता की मौजूदगी में डॉ. सोई ने बताया कि उनकी संस्था मिशन सेफ का लक्ष्य सड़क हादसों में होने वाली मौतों में 25 फीसदी कमी लाने का है। सड़क के गड्ढों के कारण लोगों की जान जा रही है। संस्था की तरफ से पहले निगम को एक लीगल नोटिस भेजा जाएगा। निगम ने कोई काम शुरू नहीं किया तो वह राज्यपाल के पास गुहार लगाएंगे कि नगर निगम हाउस को बर्खास्त कर दोबारा से चुनाव करवाएं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार को हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट पर तेजी से काम करना होगा। सरकार को चाहिए कि वह नए और पुराने वाहनों पर इस प्लेट को तेजी से लगवाए, क्योंकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का एक मुद्दा है। राज्य परिवहन निगम ने नए पुराने वाहनों की हाई सिक्योरिटी प्लेट के बिना खरीद फरोख्त पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्लेट के लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


12वीं में ड्राइविंग कोर्स शामिल करें सरकार: डॉ. जौहल
पद्म भूषण डॉक्टर एसएस जौहल ने कहा कि सड़क हादसों का मुख्य कारण सड़कों की खराब हालत है। नाबालिग बच्चे बिना लाइसेंस वाहन चला रहे है। पुलिस भी कानून को सही तरीके से लागू नहीं कर रही है। प्रशासन को इस तरफ सख्ती से ध्यान देना होगा। सबसे बड़ी बात है कि हम लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी तक नहीं है। सरकार को चाहिए कि वह 12वीं के कोर्स में ड्राइविंग को शामिल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed