फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ?4 special trains with special offer for shirdi, goa and religious places tour

शिरडी या गोवा जाने का मन है तो पढ़ें स्पेशल ऑफर

Fri, 06 Mar 2015 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 06 Mar 2015 12:46 PM IST
विज्ञापन
?4 special trains with special offer for shirdi, goa and religious places tour

अगर आप कहीं घूमने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म (आईआरसीटीसी) मार्च और अप्रैल में चार स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है।

विज्ञापन


गोवा, शिरडी, 5 ज्योतिर्लिंग, कोणार्क समेत कई अन्य पर्यटक और धार्मिक स्थलों के लिए ये ट्रेनें चंडीगढ़ से रवाना होंगी। सप्लेंडिड गोवा ट्रेन 19 अप्रैल को रात 12 बजे रवाना होगी। दर्शन 3 ज्योतिर्लिंग और शिरडी ट्रेन 20 मार्च को सुबह चलेगी।
विज्ञापन


5 ज्योतिर्लिंग दर्शन ट्रेन 9 मार्च को अलसुबह चंडीगढ़ से चलकर वाया जयपुर होते हुए पांचों ज्योतिर्लिंगों केदर्शन कराएगी। दर्शन जगन्नाथ टेंपल, कोणार्क टेंपल और गंगा सागर ट्रेन 6 अप्रैल को देर रात चंडीगढ़ से रवाना होगी। आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर अपने लिए सीट बुक करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन के 7 कोच में सवार होंगे 484 यात्री

?4 special trains with special offer for shirdi, goa and religious places tour

सभी ट्रेनों में 7-7 कोच लगे होंगे। 1 पेंट्री कोच अलग से होगा। ट्रेन में 484 यात्रियों के लिए जगह होगी। हर कोच में 70 यात्री और 2 स्टाफ मेंबर होंगे।

किसी यात्री को व्हील चेयर की जरूरत है तो वह बुकिंग फॉर्म में मेंशन कर सकता है। यात्रियों को ट्रेन में ही वेज खाना उपलब्ध होगा। साथ ही पर्यटन स्थलों पर रुकने की व्यवस्था भी आईआरसीटीसी ही करवाएगा।

सप्लेंडिड गोवा : 19 अप्रैल को चलेगी, 25 को वापस आएगी।
मडगांव (नार्थ गोवा एंड साउथ गोवा) जाएगी।
स्लीपर क्लास टिकट : प्रति सवारी 5 हजार 575 रुपये।

ये होगा ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

?4 special trains with special offer for shirdi, goa and religious places tour

दर्शन 3 ज्योतिर्लिंग और शिरडी : 20 मार्च सुबह चलेगी, 26 को वापसी होगी।
उज्जैन, नासिक और शिरडी जाएगी।
स्लीपर क्लास टिकट : प्रति सवारी 5 हजार 775 रुपये रहेगी।

5 ज्योतिर्लिंग दर्शन एक्स चंडीगढ़ वाया जयपुर : 9 मार्च को सुबह रवाना होगी, 18 मार्च को वापसी।
5 ज्योतिर्लिंग, उज्जैन, द्वारका, वेरेवल, औरंगाबाद, नासिक रोड जाएगी।
स्लीपर क्लास टिकट : प्रति सवारी 8 हजार 250 रुपये।

दर्शन जगन्नाथ टेंपल, कोणार्क टेंपल एंड गंगा सागर : 6 अप्रैल को चलेगी, 15 को लौटेगी।
जगन्नाथ, कोणार्क टेंपल और गंगा सागर जाएगी।
पुरी, भुवनेश्वर और कोलकाता भी जाएगी।
स्लीपर टिकट : 8 हजार 190 रुपये रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed