फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   4 lakhs were swindled in the name of getting a visa, case registered

Chandigarh News: वीजा लगवाने के नाम पर ठग लिए 4 लाख, केस दर्ज

Sat, 21 Sep 2024 08:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:14 AM IST
विज्ञापन
4 lakhs were swindled in the name of getting a visa, case registered
चंडीगढ़। वीजा लगवाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में ओवरसीज एंट्री वीजा कंसल्टेंट नाम की कंपनी के खिलाफ सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में यमुनानगर के रहने वाले जयचंद ने आरोपी कंपनी के खिलाफ चार लाख रुपये ठगने की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अप्रैल 2023 को उन्हें एक युवती का फोन आया था। फोनकर्ता युवती ने उन्हें बताया कि उनकी कंपनी विदेश में नौकरी लगवाने का काम करती है। जयचंद ने भी विदेश जाने की इच्छा जाहिर की और फिर अगले दिन वे सेक्टर-17 स्थित कंपनी के आफिस में सुहाना शर्मा नाम की युवती से मिले। उसने कहा कि वह उसका कोरिया का वीजा लगवा देगी, जिसके लिए आरोपी ने शिकायतकर्ता से आठ लाख रुपये मांगे। इसके बाद आरोपी ने उनसे उसका पासपोर्ट व अन्य दस्तावेजों की फोटो कापी ले ली। उन्होंने शुरुआत में सुहाना को 1.30 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद पीड़ित से आरोपी युवती ने अलग-अलग काम के लिए रुपये वसूलने शुरू कर दिए। बाद में युवती ने कहा कि उनके काम में अड़चन आ रही है। इस तरह आरोपी युवती ने शिकायतकर्ता से चार लाख रुपये ले लिए। शिकायतकर्ता के मुताबिक 30 जून 2023 को जब वे सेक्टर-17 स्थित कंपनी के दफ्तर में पहुंचे तो देखा कि वहां ताला लगा हुआ था। कंपनी के सभी कर्मचारी फरार हो चुके थे। मामले में सेक्टर-17 थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed