{"_id":"57503dd94f1c1b2438108ac9","slug":"4-day-national-theatre-festival-from-june-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिवसीय नेशनल थिएटर फेस्टिवल 5 जून से, देखिए शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिवसीय नेशनल थिएटर फेस्टिवल 5 जून से, देखिए शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 02 Jun 2016 07:38 PM IST
विज्ञापन
थियेटर
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ संगीत व नाटक अकादमी की ओर से चार दिवसीय नेशनल थिएटर फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है। यह पांच जून से लेकर आठ जून तक चलेगा। इस दौरान रोजाना नाटकों का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस बात की जानकारी अकादमी के अध्यक्ष कमल अरोड़ा ने दी। उन्होंने बताया कि जून के महीने में शहर वासियों के लिए नेशनल थिएटर फेस्टिवल तो होगा ही इसके साथ ही म्यूजिक फेस्ट भी होगा। जिसमें प्रसिद्ध कलाकारों को बुलाया गया है। कलाकारों की ओर से संगीत व वाद्य यंत्रों पर प्रस्तुति दी जाएगी। इसकेसाथ ही थिएटर फेस्टिवल में रोजाना नाटक भी होंगे। यह फेस्ट सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में रोजाना शाम को होगा। इस फेस्टिवल की खासियत यह रहेगी कि इसमें देश भर के थिएटर ग्रुप भी हिस्सा लेगें।
विज्ञापन
यह रहेगा फेस्टिवल का शेड्यूल
- 5 जून को पहले दिन नाटरंग नाटक का मंचन होगा। जिसका निर्देशन बलंवत ठाकुर करेंगे।
- 6 जून को दूसरे दिन पाली भूपिंदर के निर्देशन में नाटक का मंचन किया जाएगा।
- 7 जून को तीसरे दिन गालिब इन न्यू डेल्ही नाटक का मंचन होगा। जिसका निर्देशन सईद आलम करेंगे।
- 8 जून को सौदागर नाटक का मंचन होगा। इस नाटक का निर्देशन अतुल सत्या कौशिश करेंगे।