फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3rd day of sang utsav at tagore theater in chandigarh

सांग उत्सव: बचपन में हुआ रिश्ता टूटा तो रूपकला ने दिखाई जादूखोरी

Thu, 16 Jun 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 16 Jun 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
3rd day of sang utsav at tagore theater in chandigarh
सांग उत्सव - फोटो : amar ujala

टैगोर थिएटर में सांग उत्सव के तीसरे दिन रूप कला जादूखोरी सांग पेश किया गया। आठ दिवसीय सांग उत्सव का आयोजन सूचना जन संपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा की ओर से हो रहा है।

विज्ञापन


सांग उत्सव में बुधवार को पंडित राम किशन की रचना और राम शरण के निर्देशन में रूप कला जादूखोरी सांग को पेश किया गया। सांग की कहानी में दिखाया गया है कि असम के शहर डिब्रूगढ़ के पंडित दीनानाथ अपनी तीन वर्ष की बेटी रूपकला की सगाई रंगून के पंडित परमानंद के पुत्र चत्र सुजान के साथ कर देते हैं। लगभग 15 वर्षों के बाद पंडित परमानंद मर जाते हैं और रूपकला की मां रूपवति भी चल बसती है। कुछ दिन बाद चत्र सुजान की मां नाई को डिब्रूगढ़ भेजती है और रूपकला का चरित्र जानने को कहती है।
विज्ञापन


रास्ते में नाई को पता चलता है कि रूपकला एक जादूखोरी मनियारी के साथ रहती है और जादू सीखती है। वापस आकर नाई सारी बात सुजान की मां को बता देता है। पंडित दीनानाथ को जब यह पता लगा है तो सुजान की मां के पास बात समझाने जाता है। लेकिन बात नहीं बनती। इसके बाद रूपकला और चत्र सुजान का रिश्ता टूट जाता है। पंडित दीनानाथ घर आकर रूपकला पर गुस्सा होता कि जादूखोरी मनियारी के साथ रहने की वजह से तेरा रिश्ता टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूपकला का दिल साफ होता है और वह चत्र सुजान की मां को कुष्ठ रोग का श्राप दे देती है। जिसका असर भी हो जाता है। एक दिन रूपकला बाबा का भेष बनाकर सुजान की मां का हाल जानने पहुंच जाती है और कहती है अगर आप अपने पुत्र का विवाह रूपकला से कर दो और रूपकला आप का स्नान करवा दे तो आप कुष्ठ मुक्त हो जाएंगी। यह बात मानकर वह दोनों की शादी करा देती है। अंत में दिखाया जाता है कि वह कुष्ठ मुक्त हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed