फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   397 years after jupiter and saturn planets seen nearest

397 साल बाद बेहद करीब दिखे गुरु और शनि, अमर उजाला संग इस पल के हजारों लोग बने साक्षी

Tue, 22 Dec 2020 12:07 AM IST
ajay kumar नवनीत छिब्बर/विशाल शंकर, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
नवनीत छिब्बर/विशाल शंकर, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 22 Dec 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
397 years after jupiter and saturn planets seen nearest
गुरु और शनि दिखे बेहद करीब।

397 साल बाद सोमवार को अद्भुत खगोलीय घटना घटी। सूरज ढलने के बाद आसमान में शनि और सबसे विशाल ग्रह गुरु बेहद करीब आए। इन दोनों ग्रहों के बीच की आभासी दूरी महज 0.06 डिग्री रह गई। अमर उजाला के संग इस अनोखी खगोलीय घटना के गवाह हजारों लोग बने। इस अनोखी घटना को देखने के लिए अमर उजाला की ओर से लोगों को ऑनलाइन प्लेटफार्म मुहैया कराया गया था। जहां न सिर्फ ट्राइसिटी बल्कि देश-विदेश के छह हजार से ज्यादा लोग जुड़े और इस खगोलीय घटना को देखा और इसके बारे में जाना। 

विज्ञापन


टीडीआई सिटी सेक्टर- 110 में अमर उजाला की ओर से आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में इस अनोखी खगोलीय घटना के बारे में लोगों को बताने के लिए विद्वान डॉ. सुरिंदर जिंदल ने व्याख्यान दिया। वहीं, मुख्य मेहमान रहे एसपी ट्रैफिक गुरजोत सिंह कलेर ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के अलावा टीडीआई सिटी की रेजीडेंट एसोसिएशन के सदस्यों में काफी उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन प्लेटफार्म के जरिए 500 से ज्यादा विद्यार्थी और विज्ञान के जिज्ञासु भी इस कार्यक्रम से जुड़े, जिनके सवालों के जवाब डॉ. जिंदल ने दिए। सोमवार को को अंतरिक्ष में एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना ‘ग्रेट कंजक्शन’ को अमर उजाला के साथ हजारों लोगों ने देखा। डॉ. जिंदल ने बताया कि वैसे तो गुरु और शनि ग्रह हर 20 साल में एक दूसरे के करीब आते हैं लेकिन 397 साल बाद ऐसा हुआ जब इन दोनों ग्रहों के बीच की आभासी दूरी घटकर सिर्फ 0.06 डिग्री रह गई। इसके पहले सन 1623 में यह दोनों ग्रह इतने करीब आए थे। 

सोमवार के बाद ये दोनों ग्रह 15 मार्च सन 2080 को इतने पास दिखाई देंगे। डॉ. जिंदल ने बताया कि हमारे सौर मंडल में कुल ग्रहों की संख्या आठ है। इसमें सूर्य से दूरी के हिसाब से पांचवां ग्रह गुरु और छठवां ग्रह शनि है। गुरु ग्रह सूर्य की परिक्रमा 11.86 साल में जबकि शनि ग्रह सूर्य की परिक्रमा 29.5 साल में पूरी करता है।

यह दोनों ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते समय करीब 19.6 साल में एक दूसरे के बहुत करीब आ जाते हैं। गुरु और शनि की इसी स्थिति को ही ‘ग्रेट कंजक्शन’ कहा जाता है। म़ुख्य मेहमान एसपी गुरजोत सिंह कलेर ने बच्चों को उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह घटना अंतरिक्ष विज्ञान में उनकी रुचि बढ़ाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों से यातायात नियमों का पालन करने की भी अपील की। साथ ही करोना महामारी से बचने के लिए मास्क व सामाजिक दूरी अपनाने की अपील लोगों से की।



उन्होंने इस मौके पर ट्रैफिक पुलिस मोहाली की ओर से चलाई जा रही मुहिम के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके टीडीआई रेजीडेंट एसोसिएशन के प्रधान राजविंदर सिंह, उपप्रधान मास्टर जसबीर सिंह गड़ांग, अशोक डोगरा, संजय बीर, फतेह सिद्धू, हरजिंदर कुमार, राजेश कुमार, परमिंदर बख्शी आदि मौजूद रहे।

खगोल विज्ञान में इसे कहते हैं ग्रहों का महायुद्ध
इस घटना को भारतीय खगोल विज्ञान में ग्रहों का महायुद्ध भी कहा जाता है। इस ग्रेट कंजक्शन की घटना में हमारे सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह गुरु और छल्ले वाला शनि ग्रह एक दूसरे के इतने करीब आ गए कि गुरु ने पूरी तरह शनि को ढक लिया। सोमवार को साल का सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात भी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed