फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3900 rupees from vegetable seller outside asking for BD

बीडी मांगने के बाहने सब्जी विक्रेता से 3900 रुपये छीने

Sun, 22 Dec 2019 01:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
3900 rupees from vegetable seller outside asking for BD
बीड़ी मांगने के बहाने सब्जी विक्रेता से 3900 रुपये छीने
विज्ञापन

सुबह 4.45 बजे की वारदात, बाइक सवार दो युवकों ने दिया अंजाम
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। सेक्टर 26 स्थित पेट्र्रोल पंप स्लिप रोड के पास बीड़ी मांगने के बहाने बाइक सवार दो युवक एक सब्जी विक्रेता से 3900 रुपये छीन ले गए। विक्रेता सेक्टर 26 की सब्जी मंडी जा रहा था। सेक्टर 26 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

वारदात शनिवार सुबह पौने पांच बजे की है। विक्रेता राजू (40) ने बताया कि वह दड़वा में किराए के मकान में रहता है और चंडीगढ़ में सब्जी बेचता है। सुबह अपनी रेहड़ी से सब्जी लेने सेक्टर 26 की मंडी जा रहा था। सेक्टर 26 स्थित पेट्र्रोल पंप के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो युवकों ने बीड़ी मांगने के बहाने उसे रोक लिया। एक युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने पिछली जेब से जबरन पर्स निकाल लिया। पर्स में 3900 रुपये और जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी काले रंग की बाइक पर आए थे। पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed