फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   38th National Games Haryana got second place with one gold and three silver medals in yoga

38वें राष्ट्रीय खेल: हरियाणा के एक दिन में 7 स्वर्ण सहित 20 पदक, योगासन में प्रदेश को दूसरा स्थान

Wed, 12 Feb 2025 08:59 AM IST
निवेदिता वर्मा कुलदीप शुक्ला, अमर उजाला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 12 Feb 2025 08:59 AM IST
सार

उत्तराखंड में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने स्वर्णिम प्रदर्शन किया। हरियाणा की पहचान कुश्ती सहित विभिन्न खेलों में एक ही दिन में 7 स्वर्ण पदक समेत 20 पदकों पर खिलाड़ियों ने कब्जा जमाया। 

विज्ञापन
38th National Games Haryana got second place with one gold and three silver medals in yoga
yoga - फोटो : instagram

विस्तार

उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए मंगलवार मंगलमय रहा है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने कुश्ती सहित विभिन्न खेलों में एक ही दिन में 7 स्वर्ण, 7 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 20 पदकों पर कब्जा जमाया है। उत्तराखंड में हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ मौजूद हरियाणा ओलंपिक संघ (एचओए) के पदाधिकारी रिटायर्ड कर्नल राजपाल सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन

पदक तालिका में तीसरे नंबर के लिए 4 स्वर्ण दूर हरियाणा

अब इस प्रदर्शन के बाद हरियाणा पदक तालिका में 113 पदकों के साथ चौथे नंबर पर बरकरार है। जिसमें 29 स्वर्ण, 40 रजत और 44 कांस्य पदक शामिल हैं। 37वें राष्ट्रीय खेलों में अपने तीन नंबर के रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए हरियाणा 4 स्वर्ण पदक दूर है। तीसरे नंबर पर काबिज कर्नाटक के 33 स्वर्ण के साथ कुल 75 पदक, दूसरे नंबर पर काबिज महाराष्ट्र के 41 स्वर्ण, 52 रजत व 53 कांस्य सहित कुल 146 पदक हैं। वहीं पहले नंबर पर काबिज एसएससीबी के 54 स्वर्ण के साथ कुल 97 पदक हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को किस खेल में कितने पदक आए

कुश्ती में दो स्वर्ण सहित छह पदक
62 किग्रा भारवर्ग में कल्पना व 87 किग्रा में सुनील ने स्वर्ण पदक जीता है। 67 किग्रा में अनिल और 57 किग्रा में सुमित ने रजत और 97 किग्रा में प्रदीप और 50 किग्रा में विनिता ने कांस्य पदक पर दांव मारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेटबॉट में महिला व पुरुष टीम को स्वर्ण
हरियाणा महिला नेटबॉल टीम ने केरल की टीम को 32-29 और पुरुष टीम ने तेलंगाना को 23-20 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है। दो दिन पूर्व देहरादून में नेटबॉल ट्रेडिशनल खेल में पुरुष व महिला वर्ग की टीमों ने फाइनल में स्वर्ण जीता था। जिसमें क्रमश: महिला-पुरुष टीम ने राजस्थान को 57-55 और उत्तराखंड को 74-71 के अंतर से हराया था।

फेंसिंग में एक स्वर्ण सहित दो पदक
फेंसिंग में तनिष्का खत्री ने स्वर्ण पदक और कनुप्रिया ने कांस्य पदक जीता है।
जूडो में एक स्वर्ण समेत तीन पदक
जूडो में तीसरे दिन 70 किग्रा भार वर्ग में गरिमा ने स्वर्ण, 81 किग्रा में नरेंदर ने रजत और 70 किग्रा वर्ग में मोनिका हुड्डा ने कांस्य जीता है।

इन्होंने भी जीते पदक
- महिला एपी इवेंट में शीतल दलाल और प्राची लोहान ने कांस्य पदक जीता है।
- महिला श्रेणी की 10 हजार मीटर की रेस वॉक में जींद की रवीना ने स्वर्ण पदक जीता है।
- एमटीबी साइकिलिंग ने सिवेन ने रजत पदक जीता है।
- हेप्टाथलान में पूजा ने रजत पदक पर कब्जा जमाया है।
- जिम्नास्ट में नजदीकी मुकाबले में योगेश्वर सिंह ने रजत पदक पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed