{"_id":"66610082b2f33460350c8d36","slug":"385-lakhs-were-spent-on-the-pretext-of-renting-property-chandigarh-news-c-16-pkl1043-438408-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: प्रॉपर्टी किराए पर लेने का झांसा देकर 3.85 लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: प्रॉपर्टी किराए पर लेने का झांसा देकर 3.85 लाख उड़ाए
विज्ञापन
चंडीगढ़। सोशल मीडिया साइट पर प्रॉपर्टी किराए पर लेने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 3.85 लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-38डी निवासी सुखमिंदर सिंह ने बताया कि उसने एक सोशल साइट पर अपनी प्रापर्टी किराए पर देने का विज्ञापन डाला था। इसे लेकर एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को सीआईएसएफ का जवान बताया और प्रापर्टी किराए पर लेने की बात कही। इसके लिए अग्रिम राशि देने के लिए उसने एक लिंक भेजा। उस पर क्लिक करने के बाद सुखमिंदर के खाते से 3.85 लाख रुपये कट गए। जब रुपये कटने का मैसेज आया तो उसे ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। संवाद