फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   367 dengue cases registered in Haryana

हरियाणा में डेंगू का डंक: अब तक 367 मामले आए सामने, पानीपत में हुई बच्चे की मौत

Sun, 31 Aug 2025 09:04 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 31 Aug 2025 09:04 PM IST
सार

हरियाणा में लगातार डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब तक पूरे राज्य में 367 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, पानीपत में एक साल के बच्चे की मौत भी हो गई। 

विज्ञापन
367 dengue cases registered in Haryana
हरियाणा में बढ़ रहे डेंगू के मामले - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस साल मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 31 अगस्त 2025 तक डेंगू के 367 मामले सामने आ चुके हैं जबकि पानीपत में डेंगू से पहली मौत हो चुकी है। मृतक बच्चे की उम्र एक साथ थी जो यूपी के शामली जिले का करने वाला था। 
विज्ञापन


बीते साल पंचकूला बना था डेंगू का हॉट-स्पॉट

तीन सितंबर 2024 तक डेंगू के कुल 212 मामले दर्ज किए गए थे और उसके बाद से 11 दिनों में यह संख्या बढ़कर 390 हो गई थी। 2024 में हॉट स्पॉट पंचकूला था जहां 15 सितंबर तक डेंगू के मामलों की संख्या 390 तक पहुंच गई थी। जिलों में डेंगू से बचाव और सैंपलिंग के लिए 50 से अधिक कर्मचारियों की टीम फील्ड में काम कर रही है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदेशभर में सैंपलिंग बढ़ाने की आवश्यकता है। सभी सिविल अस्पतालों में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को डेंगू से निपटने के लिए पर्याप्त सैंपलिंग सहित उपचार संबंधित व्यवस्था रखने के निर्देश हैं। अधिकारी बताते हैं कि यह एडीज मच्छर 400 मीटर की सीमा तक ही अपने दम पर जा सकता है। किसी अन्य वाहन जैसे कार में इंसानों के साथ ये मच्छर कहीं भी जा सकता है। यह अंधेरे और ठंडी जगहों जैसे घर के कोने या कारों में छिपकर बैठता है। ये मच्छर खासकर दिन में और दोपहर के समय ही काटता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलावार डेंगू के आंकड़े

रेवाड़ी - 106

गुरुग्राम- 51
करनाल - 29

सोनीपत - 25
रोहतक - 23

पंचकूला - 18
पानीपत - 14
यमुनानगर - 14

झज्जर - 15
चरखीदादरी- 9

हिसार - 9
फरीदाबाद- 8

कैथल 8
महेंद्रगढ़ -8
नूंह - 7

कुरुक्षेत्र - 5
अंबाला - 4
सिरसा - 3

फतेहाबाद - 2
भिवानी-0

ये भी पढ़ें: हरियाणा में किसानों को राहत: 12 जिलों के लिए खुला ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed