फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   36 Year old Dr Rajan died due to covid-19 in private hospital in Patiala

पटियाला: फ्रंटलाइन वॅारियर डॉ. राजन की कोरोना से मौत, निजी अस्पताल में ली आखिरी सांस

Tue, 18 May 2021 09:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 May 2021 09:37 PM IST
सार

पटियाला में कोरोना के खिलाफ फ्रंट लाइन में काम कर रहे डॉक्टर राजन को अप्रैल की शुरुआत में कोरोना ने अपनी चपेट में लिया था।  

विज्ञापन
36 Year old Dr Rajan died due to covid-19 in private hospital in Patiala
डॉक्टर राजन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला के सरकारी मेडिकल कॉलेज में सर्जरी विभाग के सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर राजन (36) की मंगलवार को कोरोना के कारण एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। गौरतलब है कि डॉ. राजन पिछले करीब डेढ़ महीने से काफी बीमार थे। हालांकि वह कोरोना मुक्त हो गए थे लेकिन उनके फेफड़े बुरी तरह से खराब होने कारण वह काफी दिनों से वेंटिलेटर पर थे। 

विज्ञापन


सरकारी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजन सिंगला ने बताया कि डॉ. राजन की ड्यूटी राजिंदरा अस्पताल के कोविड वार्ड में थी। इसी बीच अप्रैल की शुरुआत में वह कोरोना संक्रमित हो गए। करीब 20 दिन तो वह सरकारी राजिंदरा अस्पताल में ही उपचाराधीन रहे। कोरोना के कारण उनके फेफड़े बुरी तरह से खराब हो गए थे। इसी वजह से वह वेंटिलेटर पर थे।
विज्ञापन


इसी बीच उनके परिवार ने डॉ. राजन को पटियाला के ही एक निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया लेकिन वहां पर भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं आया और मंगलवार सुबह उन्होंने आईसीयू में दम तोड़ दिया। प्रिंसिपल डॉ. राजन सिंगला ने कहा कि डॉ. राजन की मौत पर अस्पताल के पूरे स्टाफ में शोक की लहर है। वह अपनी ड्यूटी ईमानदारी और मेहनत से करते थे। डॉ. राजन की आकस्मिक मौत पर पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री और सांसद परनीत कौर ने शोक व्यक्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed