फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   350th Martyrdom Day of Shri Guru Tegh Bahadur Ji: Minister Bains orders upgrade of roads in Anandpur Sahib.

श्री गुरु तेग बहादर जी का 350वां शहीदी दिवस: मंत्री बैंस ने आनंदपुर साहिब की सड़कों के अपग्रेडेशन करने के दिए आदेश

Thu, 09 Oct 2025 09:00 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 09:00 PM IST
विज्ञापन
350th Martyrdom Day of Shri Guru Tegh Bahadur Ji: Minister Bains orders upgrade of roads in Anandpur Sahib.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने वीरवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आनंदपुर साहिब जाने वाली सभी सड़कों को तुरंत अपग्रेड किया जाए। नवंबर के मध्य तक इनका काम हर हालत में पूरा किया जाए ताकि श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस से संबंधित समारोहों में पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए सुचारु और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।
समारोहों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बैंस ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ वीरवार को उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आनंदपुर साहिब जाने वाली सभी मुख्य सड़कों की स्थिति ऐसी हो कि भारत और विदेशों से आने वाली संगतों के लिए सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन

बैंस ने कहा कि सड़कों के अपग्रेड के साथ ही मुख्य मार्गों और संगत के एकत्रित स्थलों पर स्ट्रीट लाइटें, पर्याप्त सफाई, पीने के पानी की सुविधा और आवश्यक संख्या में सार्वजनिक शौचालय सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उपयुक्त साइन बोर्ड, लाइटिंग और पार्किंग क्षेत्र स्थापित करने पर भी जोर दिया। बैंस ने गुरु के जीवन और क्षेत्र के पवित्र धार्मिक स्थलों के इतिहास एवं महत्व को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न प्रमुख स्थलों पर एलईडी स्क्रीन लगाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी समारोह में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए एक यादगार, सुरक्षित अनुभव सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed