फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   35 thousand flew out from the account of three people who had withdrawn money from the ATM booth

एटीएम बूथ से रुपये निकवाने गए तीन लोगों के खाते से उड़े 35 हजार

Thu, 26 Dec 2019 01:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
35 thousand flew out from the account of three people who had withdrawn money from the ATM booth
चंडीगढ़। मलोया में शातिराें की ओर से तीन लोगों के बैंक खातों से 35,500 रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मलोया थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी 120बी और 420 के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर 9 पुलिस हेडक्वार्टर में दी शिकायत में साहिल वर्मा ने बताया कि वह मूलरूप से हिमाचल के ऊना स्थित गांव ईशपुर निवासी है। बीते 19 अप्रैल को वह मलोया स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम बूथ से रुपये निकलवाने गया था, लेकिन एटीएम से रुपये नहीं निकले। करीब पांच मिनट बाद मोबाइल पर मैसेज आया कि खाते से किसी ने 12,500 रुपये किसी ने निकाल लिया है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद अब मलोया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। वहीं, रवि कुमार ने पुलिस को बताया कि वह बीते 8 अगस्त को डड्डूमाजरा स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम बूथ से रुपये निकालने गया था। जैसे ही एटीएम को इस्तेमाल किया तो स्क्रीन ब्लैक होकर बंद हो गई। बाद में पता चला कि उसके बैंक खाते से 10 हजार रुपये उड़ गए। इसके अलावा सेक्टर 38वेस्ट निवासी सुरेश कुमार डड्डूमाजरा स्थित भारतीय स्टेट बैंक से रुपये निकालने गए थे, लेकिन रुपये नहीं निकले और बाद में उनके खाते से 13 हजार उड़ गए। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच के बाद मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed