फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   35.44 lakh loan taken in the name of a doctor in Mohali

ठगी का नया तरीका : मोहाली में डॉक्टर के नाम पर 35.44 लाख का कर्ज लिया

Fri, 16 Apr 2021 02:16 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
35.44 lakh loan taken in the name of a doctor in Mohali
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : file photo
चंडीगढ़। मोहाली के एक डॉक्टर के नाम पर प्रॉपर्टी खरीद के लिए बैंक से 35.44 लाख रुपये का कर्ज पास करवा लिया गया। बैंक की तरफ से डॉक्टर को किस्त भरने का मैसेज आया तो इस धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जांच पूरी होने के बाद औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने अमरीश, रविंदर पाल, हर्षमीत, मोहनदीप और संग्राम के खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के राजौरी के रहने वाले डॉ. परवीन शर्मा मोहाली के सेक्टर 69 निवासी है। वह मोहाली के एक अस्पताल में डॉक्टर है। पुलिस की दी शिकायत में उन्होंने बताया कि सितंबर 2017 में उनके जानकार अमरीश समेत अन्य ने डेराबस्सी में एक प्रॉपर्टी खरीदने के लिए कहा। उन्होंने डेराबस्सी में प्रॉपर्टी लेने से मना कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि अगले दिन उनके पास बैंक के कुछ कर्मी आ गए और प्रॉपर्टी पर लोन की स्कीम समझाकर कैंसिल चेक ले लिया। इसके बाद जनवरी 2018 में उनके पास चेक बाउंस का मैसेज आया। पता किया तो सामने आया कि उनके नाम पर 35 लाख 44 हजार रुपये का कर्ज था, जोकि उन्होंने कभी लिया ही नहीं। जब इस बात की सूचना अन्य साथियों को दी तो उन्होंने कहा कि उनके नाम पर डेराबस्सी में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवा ली गई है। वह हैरत में पड़ गए कि बिना उनके हस्ताक्षर के रजिस्ट्री कैसे हो गई, लेकिन उक्त आरोपियों ने न तो प्रॉपर्टी दिखाई और न ही उन्होंने कभी बैंक से कोई कर्ज लिया है। इससे परेशान होकर शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed