फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   35.35 lakh compensation to the family of the youth who lost his life in a road accident

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक के परिवार को 35.35 लाख का मुआवजा

Tue, 05 Apr 2022 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
35.35 lakh compensation to the family of the youth who lost his life in a road accident
चंडीगढ़। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मनीष कुमार के परिवार को मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल ने 35.35 लाख रुपये का मुआवजा देने का फैसला सुनाया। मनीष की मौत चार वर्ष पहले एक सड़क हादसे में हुई थी। परिजनों ने क्लेम पिटीशन फाइल की थी। परिवार ने याचिका में कहा था कि मनीष जीरकपुर की एक कंपनी में सीनियर मर्चेंडाइजर के पद पर कार्यरत थे। मासिक वेतन के तौर पर उन्हें 33 हजार रुपये मिलते थे। पूरे परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी मनीष पर ही थी।
विज्ञापन

फरवरी 2018 की रात को मनीष अपनी कंपनी के एक कार्यक्रम में शामिल होकर राजपुरा से जीरकपुर आ रहे थे। मनीष अपने दोस्त विनीत के साथ सेंट्रो कार में सवार थे। जीरकपुर के पास पहुंचने पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और विनीत व मनीष को गंभीर चोटें आईं। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed