फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   33 patients died in Punjab and 40 in Haryana due to Corona virus

थमने लगी कोरोना की दूसरी लहर: पंजाब में वायरस ने ली 33 मरीजों की जान, हरियाणा में 99 दिन बाद सबसे कम संक्रमित मिले

Tue, 15 Jun 2021 12:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 15 Jun 2021 12:25 AM IST
सार

पंजाब में कोरोना के नए मामलों और मौत के आंकडों में काफी कमी आई है। अब एक दिन में होने वाली मौतों का आंकड़ा 50 से नीचे आ गया है। उधर, हरियाणा में 99 दिन बाद सबसे कम 268 संक्रमित मिले हैं। हालांकि यहां एक दिन में 40 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है।

विज्ञापन
33 patients died in Punjab and 40 in Haryana due to Corona virus
कोरोना की जांच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में सोमवार को 629 नए कोरोना संक्रमित मिले और 33 मरीजों की मौत हो गई। अभी अस्पतालों में भर्ती 188 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है। कोरोना के कारण सूबे में अब तक 15602 लोगों की जान जा चुकी है। बीते 24 घंटे में अमृतसर 2, बरनाला 2, बठिंडा 1, फाजिल्का 2, फिरोजपुर 3, गुरदासपुर 1, होशियारपुर 2, जालंधर 3, लुधियाना 1, मानसा 1, मोहाली 1, मुक्तसर 1, पठानकोट 1, पटियाला 5, रोपड़ 1, संगरूर 4 और तरनतारन में 2 मरीजों ने दम तोड़ा।

विज्ञापन


ब्लैक फंगस के 10 नए मामले
पंजाब में ब्लैक फंगस से सोमवार को 10 नए मामले सामने आए हैं। सूबे में अब तक 441 लोग इस गंभीर बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 388 लोग मूलरूप से पंजाब और 53 दूसरे राज्यों के बताए जा रहे हैं। अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


हरियाणा में 99 दिन बाद सबसे कम 268 नए मामले
हरियाणा में 99 दिनों बाद सोमवार को कोरोना के सबसे कम 268 नए केस सामने आए। एक दिन की संक्रमण दर 1 प्रतिशत से घटकर 0.98 प्रतिशत रह गई है। दूसरी लहर की संक्रमण दर 12.79 और कुल संक्रमण दर 8.03 फीसदी है। रिकवरी दर 98.29 प्रतिशत पहुंच गई है और इस समय एक्टिव केसों की संख्या घटकर 4077 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 की मौत, कुल संख्या नौ हजार के पार
एक तरफ कोरोना के केस कम हो रहे हैं। दूसरी तरफ मरीजों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। मृत्यु दर 1.10 प्रतिशत है। सोमवार को 40 मरीजों की मौत के साथ प्रदेश में कुल मौतों का आंकड़ा 9032 पहुंच गया है। सिरसा 5, हिसार-पानीपत 4-4, कैथल, करनाल, जींद, गुरुग्राम 3-3, फतेहाबाद, झज्जर, भिवानी, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र 2-2 और फरीदाबाद, रोहतक, महेंद्रगढ़, पलवल और नूंह में 1-1 मरीज की मौत हुई है।


हरियाणा में सीरो सर्वे आज से 
हरियाणा में मंगलवार से सीरो सर्वे शुरू हो जाएगा। प्रदेश की कुल आबादी में से 20 हजार लोगों को सर्वे में शामिल किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर छह साल से अधिक उम्र के बच्चों को भी सर्वे में शामिल करने का आदेश दिया है। वैक्सीनेशन करवा चुके लोगों को भी सीरो सर्वे में शामिल किया जाएगा ताकि पता चल सकेगा कि वैक्सीन लगने के बाद शरीर में कितनी एंटीबॉडी बन पाई है। सर्वे में 60 प्रतिशत ग्रामीण और 40 प्रतिशत शहरी लोगों को शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed