फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   33 lakhs cheated in the name of online work

Chandigarh News: ऑनलाइन काम के नाम पर 33 लाख ठगे

Sat, 13 Jul 2024 07:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
33 lakhs cheated in the name of online work
चंडीगढ़। साइबर ठगों ने एक बार फिर ऑनलाइन कार्य पूरा करने के बाद कमीशन देने के बहाने शहर के रहने वाले एक व्यक्ति से करीब 33 लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपों के तहत जालसाजों ने शुरुआत में तो शिकायतकर्ता को कमीशन दिया, लेकिन बाद में उन्होंने कमीशन ट्रांसफर करना बंद कर दिया और और उस पर ऑनलाइन निवेश करने के लिए पैसे की मांग करने लगे। मामले में साइबर थाना पुलिस जालसाजों का सुराग लगाने के लिए उन खातों की जांच करने में जुटी है, जिनमें शिकायतकर्ता द्वारा पैसे ट्रांसफर किए गए थे ।
विज्ञापन

सेक्टर-38 निवासी अजय जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 फरवरी, 2024 को उसके मोबाइल फोन पर कनिका मीरा नाम की एक महिला ने खुद को किकस्टार्टर लिमिटेड कंपनी में भर्तीकर्ता के रूप में अपनी पहचान बताते हुए संपर्क किया। महिला ने शिकायतकर्ता को यह कहकर लालच दिया कि वह घर बैठकर रेस्तरां की ऑनलाइन समीक्षा करके हर दिन 6 हजार रुपये कमा सकता है। महिला की बातों में आकर शिकायतकर्ता ने गूगल पर रिव्यू देना शुरू किया और काम पूरा करने के बाद उसे पैसे भी मिलने लगे। बाद में, पीड़ित को एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया और कार्यों को पूरा करने के लिए टास्क दिया गया। यहां भी शुरू में तो जालसाजों ने कार्य पूरा करने के बाद कमीशन का भुगतान कर दिया, लेकिन बाद में उन्होंने उसे पैसे देना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जालसाजों ने शिकायतकर्ता से ऑनलाइन निवेश करने के लिए पैसे की मांग करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उन्हें लाभ और कमीशन के साथ उनके सभी निवेश किए गए पैसे वापस करने का आश्वासन भी दिया। शिकायतकर्ता ने कथित तौर पर कुल 33.4 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ऑनलाइन जमा कर दिए, लेकिन उन्होंने पीड़ित को न तो कोई लाभ दिया और न ही निवेश की गई रकम लौटाई। इसके बाद पीड़ित ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत सेक्टर-17 स्थित साइबर थाना पुलिस को दी। मामले में पुलिस ने शिकायत पर आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed